3 फेमस सुपरस्टार्स जो 2025 में AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में कदम रख सकते हैं

Ujjaval
WWE में कुछ AEW स्टार्स कदम रख सकते हैं (Photo: Paul Wight & Saraya Instagram)
WWE में कुछ AEW स्टार्स कदम रख सकते हैं (Photo: Paul Wight & Saraya Instagram)

Stars Can Leave AEW For WWE 2025: WWE और AEW रेसलिंग जगत के दो सबसे बड़े प्रमोशन है। पिछले कई सालों से WWE से कई स्टार्स ऑल एलीट रेसलिंग में गए। इसके साथ ही AEW से भी रेसलर्स ने WWE में कदम रखा है। यह चीज 2025 में भी जारी रह सकती है। ऑल एलीट रेसलिंग के कुछ रेसलर्स का कॉन्ट्रैक्ट 2025 में खत्म होने वाला है और वो ऐसे में विरोधी कंपनी में जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो 2025 में AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में कदम रख सकते हैं।

Ad

3- WWE में AEW स्टार रे फीनिक्स आ सकते हैं

Ad

रे फीनिक्स ने AEW में 2019 में कदम रखा था और इसके बाद से वो इसी कंपनी का हिस्सा हैं। उन्हें ऑल एलीट रेसलिंग में सफलता मिली लेकिन वो काफी समय तक चोटिल रहे। सितंबर 2024 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला था और उनके WWE में आने की अफवाह थी। इसी वजह से AEW के उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का फैसला किया। 2025 के मध्य तक वो AEW के साथ डील में हैं।

बता दें कि रे फीनिक्स AEW और टोनी खान से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वो अपनी मौजूदा कंपनी के खिलाफ कई बातें सोशल मीडिया पर कह चुके हैं। रे फीनिक्स के भाई पेंटा के WWE में जल्द डेब्यू होने के संकेत मिले हैं। उसी तरह फीनिक्स भी 2025 के मध्य में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में आ सकते हैं। इसके चांस सबसे ज्यादा लग रहे हैं।

2- WWE में सराया की वापसी देखने को मिल सकती है

Ad

सराया ने WWE में सालों तक पेज के तौर पर काम किया। हालांकि, गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा और फिर उन्होंने WWE में SmackDown की जनरल मैनेजर के तौर पर काम किया। पेज हमेशा से रेसलिंग करना चाहती थीं लेकिन WWE के डॉक्टर्स ने उन्हें क्लियर नहीं किया। इसी वजह से 2022 में उन्होंने AEW में कदम रखा था। सराया ने इसके बाद खुद को इन-रिंग स्टार के तौर पर साबित किया और वो AEW विमेंस चैंपियन बनने में भी सफल हुईं।

पिछले कुछ समय में सराया की बुकिंग में भारी गिरावट आई है और लग रहा है कि उनके लिए कोई बड़े प्लान नहीं है। इसी वजह से खुद सराया ने नवंबर 2024 में बताया था कि वो रेसलिंग के अलावा अन्य प्रोजेक्ट पर ध्यान देना चाहती हैं। Fightful Select के अनुसार AEW से उनका कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2025 में खत्म होने वाला है। इसके बाद वो WWE में वापसी कर सकती हैं। WWE में वो अब इन-रिंग वापसी करके फैंस को खुश कर सकती है। WWE के साथ उनके रिश्ते अच्छे रहे हैं और ट्रिपल एच उन्हें वापस बुला सकते हैं।

1- WWE में वापसी कर सकते हैं पॉल वाइट

Ad

पॉल वाइट को फैंस बिग शो के नाम से जानते होंगे। उन्होंने फरवरी 2021 में WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में कदम रखा था। वो इसके बाद एक कोच, कमेंटेटर और पार्ट टाइम रेसलर के तौर पर काम करते हुए नज़र आए हैं। बता दें कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2025 के शुरुआती समय में खत्म होने वाला है। पॉल का AEW में रन उतना कुछ खास नहीं रहा।

WWE ने पिछले कुछ समय में कई सारे दिग्गजों को शानदार डील देकर लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट में साइन किया है। पॉल वाइट ने बिग शो नाम से काफी समय तक WWE में काम किया था और वहां रहते ही वो लोकप्रिय हुए थे। अब ट्रिपल एच के पास क्रिएटिव कंट्रोल है और वो पॉल के काफी करीबी हैं। इसी वजह से वाइट दोबारा WWE में आ सकते हैं। वो बैकस्टेज प्रोड्यूसर और पार्ट-टाइम रेसलर के तौर पर काम कर सकते हैं। 2025 में आखिर उनकी घर वापसी हो सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications