3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE का 2024 में अभी तक एक भी टाइटल जीतने के लिए नहीं बुक करना हैरान करता है

WWE, Solo Sikoa, Randy Orton, Tiffany Stratton,
सोलो सिकोआ WWE मेन रोस्टर में अभी तक कोई भी टाइटल नहीं जीत पाए हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Not Win Any Title In 2024: WWE में साल 2024 कई नए सुपरस्टार्स के लिए शानदार साबित हुआ। इस साल ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker), जे उसो (Jey Uso) जैसे कई सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में पहली बार सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला। वहीं, कोडी रोड्स 2024 में अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन जबकि गुंथर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में कामयाब रहे। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे जितने बेहतरीन परफॉर्मेंस के बावजूद इस साल कोई भी टाइटल जीतने के लिए बुक नहीं किया गया। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WWE का 2024 में अभी तक एक भी टाइटल जीतने के लिए नहीं बुक करना हैरान करता है।

Ad

3- क्या WWE के पास अब टिफनी स्ट्रैटन को लेकर बड़े प्लान नहीं है?

Ad

टिफनी स्ट्रैटन को WWE मेन रोस्टर में आने के बाद बेहतरीन बुकिंग दी गई। टिफनी ने काफी कम समय में फैंस के मन में अपनी खास जगह बना ली। यही नहीं, स्ट्रैटन ने इस साल विमेंस Money in the Bank लैडर मैच जीतते हुए ब्रीफकेस भी हासिल कर लिया।

इस वजह से ऐसा लगने लगा कि टिफनी स्ट्रैटन जल्द ही विमेंस चैंपियन बन सकती हैं। हालांकि, टिफनी को अभी तक अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने में कामयाबी नहीं मिली है। अब यह देखना रोचक होगा कि स्ट्रैटन का मेन रोस्टर में पहला टाइटल जीतने का सपना कब पूरा हो पाता है।

2- रैंडी ऑर्टन WWE में 2024 में अभी तक एक भी टाइटल नहीं जीत पाए हैं

Ad

रैंडी ऑर्टन साल 2024 की शुरूआत में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पिक्चर का हिस्सा थे। रैंडी को इस टाइटल के लिए Royal Rumble 2024 में फैटल 4 वे मैच भी लड़ने का मौका मिला था। हालांकि, ऑर्टन यह मुकाबला हार गए थे। इसके बाद उनकी यूएस चैंपियनशिप पिक्चर में एंट्री हुई थी।

हालांकि, वाइपर, लोगन पॉल से यूएस टाइटल हासिल नहीं कर पाए थे। इसके बाद रैंडी ऑर्टन वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में गुंथर से भी हार गए थे। रैंडी का काफी बड़ा स्टार होने के बावजूद इनमें से एक भी टाइटल नहीं जीत पाना हैरान करता है। अब ऐसा लगने लगा है कि ऑर्टन को बिना कोई टाइटल जीते ही 2024 का अंत करना पड़ सकता है।

1- सोलो सिकोआ WWE में ट्राइबल चीफ बनने का ज्यादा फायदा उठा नहीं पाए हैं

Ad

रोमन रेंस को WWE में ट्राइबल चीफ बनने का जबरदस्त फायदा हुआ था। उन्होंने 1316 दिनों तक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप होल्ड करके नया रिकॉर्ड बनाया था। रोमन के WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ नए ट्राइबल बन गए। उन्होंने अपने फैक्शन में जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स को भी शामिल कर लिया।

सोलो को कोडी रोड्स के खिलाफ दो मौकों पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने का भी मौका मिला। हालांकि, सिकोआ अपने साथियों से मिली मदद के बावजूद दोनों मौकों पर हार गए थे। देखा जाए तो WWE का सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ जैसा बड़ा पद सौंपने के बावजूद चैंपियन नहीं बनाना समझ से परे है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications