3 सुपरस्टार्स जिन्हें रिटायरमेंट से पहले Roman Reigns से WWE WrestleMania में वन ऑन वन मैच जरूर लड़ना चाहिए

Ujjaval
WrestleMania में रोमन रेंस से कुछ स्टार्स को सिंगल्स मैच लड़ना चाहिए (Photo: WWE.com)
WrestleMania में रोमन रेंस से कुछ स्टार्स को सिंगल्स मैच लड़ना चाहिए (Photo: WWE.com)

Stars Roman Reigns Should Face Single Match WrestleMania: WWE WrestleMania में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ट्रिपल एच (Triple H), अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर, ऐज समेत कई सारे दिग्गजों से मैच लड़ा है। ट्रिपल एच और अंडरटेकर रिटायर हो गए हैं। रोमन के लिए हमेशा ही WWE द्वारा ग्रैंडेस्ट स्टेज के लिए बड़ा प्लान बनाया जाता है। कुछ स्टार्स हैं, जो अपने रिटायर होने के करीब हैं लेकिन उन्हें इसके पहले रोमन रेंस से जरूर लड़ना चाहिए और कुछ WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर मैच डिजर्व करते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रिटयरमेंट से पहले WrestleMania में रोमन रेंस से वन ऑन वन मैच लड़ना चाहिए।

Ad

3- WWE WrestleMania में द रॉक को रोमन रेंस से जरूर लड़ना चाहिए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस vs द रॉक एक ऐसा ड्रीम मैच है, जिसका इंतजार फैंस सालों से कर रहे हैं। WrestleMania XL में यह मैच होने वाला था लेकिन बाद में प्लान में बदलाव हुए। कई लोगों को लगा था कि रॉक और रोमन के बीच WrestleMania 41 में मैच होगा लेकिन ऐसा भी नहीं होगा। फाइनल बॉस हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं और वो WWE में चुनिंदा मौकों पर ही नज़र आते हैं।

द रॉक ने खुद बताया है कि वो रोमन रेंस से लड़ना चाहते हैं। एकमात्र ट्राइबल चीफ ने भी ग्रेट वन से भिड़ंत की इच्छा जाहिर की है। रॉक 52 साल के हैं और वो आने वाले कुछ सालों में इन-रिंग एक्शन से पूरी तरह रिटायर हो सकते हैं। हालांकि, फाइनल बॉस को इसके पहले WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर रोमन से जरूर लड़ना चाहिए। रॉक अगर रेंस से मैच के बिना ही रिटायर हो गए, तो सभी का गुस्सा फूटेगा।

2- WWE WrestleMania में रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स का सिंगल्स मैच बनता है

youtube-cover
Ad

एजे स्टाइल्स अभी 47 साल के हैं और उन्होंने बताया है कि 50 के होने तक वो रिटायरमेंट ले लेंगे। रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा है। वो 2016 में एक तगड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे थे। उनके बीच उस समय कुछ अच्छे मैच देखने को मिले थे लेकिन इसके बाद से उनके बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को नहीं मिला है। फैंस उन्हें वन ऑन वन आमने-सामने आते हुए देखना चाहते हैं। इतिहास गवाह है कि जब भी रोमन और एजे रिंग में होते हैं, तो फैंस को हमेशा ही जबरदस्त मैच देखने को मिलता है।

यही कारण है कि रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर लड़ना डिजर्व करते हैं। कोई भी फैन इस मैच को बुक करने के फैसले के खिलाफ नहीं जाना चाहेगा, क्योंकि सभी को पता है कि वो मेन इवेंट लेवल के स्टार हैं। रोमन के साथ WrestleMania में लड़ने से एजे को मेन इवेंट करने का सम्मान भी मिल सकता है। स्टाइल्स का रिटायरमेंट से पहले रोमन से मेनिया में भिड़ना बनता है।

1- WWE WrestleMania में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का वन ऑन वन मैच बनता है

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस दोनों ही कट्टर दुश्मन रहे हैं। WrestleMania 41 में दोनों एक ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा हैं, जहां उनके अलावा सीएम पंक भी होंगे। इसके पहले भी रोमन WrestleMania 31 और XL में आमने-सामने आए हैं लेकिन उन्हें कभी वन ऑन वन मैच नहीं मिल पाया है। सैथ और रोमन का जिस तरह से इतिहास रहा है, वो साल के सबसे बड़े इवेंट में एक सिंगल्स मैच जरूर डिजर्व करते हैं।

सैथ रॉलिंस ने थोड़े समय पहले ही एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 45 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लेंगे। अभी सैथ 38 साल के हैं और उनके पास रेसलिंग के लिए कुछ साल बचे हुए हैं। WWE को विजनरी के रिटायरमेंट से पहले उन्हें एक बार रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania में वन ऑन वन मैच में बुक करना चाहिए। दोनों के इतिहास को देखते हुए इस तरह का मैच जरूर होना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications