3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE को रिलीज नहीं करना चाहिए था और 2 जिन्हें निकालना सही फैसला था 

Ujjaval
WWE ने कुछ स्टार्स को रिलीज किया (Photo: WWE.com)
WWE ने कुछ स्टार्स को रिलीज किया (Photo: WWE.com)

Recent Releases Right or Wrong: WWE ने हाल ही में कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। कुछ समय पहले ही ड्यूक हुडसन को निकाला गया। अब WWE ने AOP, पॉल एलरिंग, सेड्रिक एलेक्जेंडर और ब्लेयर डेवनपोर्ट को रिलीज कर दिया। इसमें से कुछ को निकाला जाना सही था और कुछ को रिलीज करना गलती रही। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE को रिलीज नहीं करना चाहिए था और 2 जिन्हें निकाला जाना सही था।

Ad

3&2- WWE से रिलीज नहीं करना चाहिए था: रेज़ार और एकम डॉमिनेंट स्टार्स हैं

Ad

WWE में इस समय दुनिया की कई बड़ी टीम मौजूद है। इन सभी चीजों के बावजूद AOP जैसी दूसरी टीम नहीं थी। एकम और रेज़ार अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल के कारण पसंद किए जाते थे। उनके पास बेहतरीन टैग टीम कॉम्बिनेशन मूव भी थे। जब AOP ने WWE में वापसी की थी, तो फैंस बेहद उत्साहित थे। हालांकि, ट्रिपल एच ने कभी भी क्षमता के अनुसार उनका उपयोग नहीं किया। AOP आसानी से टैग टीम डिवीजन को लीड करने का दम रखते थे और उनके पास कैरियन क्रॉस का भी साथ था लेकिन WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। यह सही मायने में गलत फैसला है।

2- WWE से रिलीज करना सही फैसला था: पॉल एलरिंग बतौर मैनेजर प्रभावित नहीं कर पाए

Ad

पॉल एलरिंग को WWE और रेसलिंग इतिहास के सबसे सफल मैनेजर्स में से एक माना जा सकता है। वो कई अलग-अलग स्टार्स को मैनेज करते हुए उन्हें आगे लाने में सफल हुए। जब AOP ने वापसी की, तो पॉल एलरिंग भी उनके साथ वापस आए। अच्छी माइक स्किल्स होने के बावजूद WWE ने कभी भी दिग्गज के टैलेंट का इस्तेमाल नहीं किया। कैरियन क्रॉस ही ज्यादा प्रोमो कट करते थे और पॉल का उपयोग नहीं हो रहा था। ऐसा लगता था कि वो फाइनल टेस्टामेंट फैक्शन के साथ सिर्फ खड़े रहते हैं। उनकी लिगेसी पर फर्क पड़ रहा था। WWE का उन्हें रिलीज करना सही कदम था। एलरिंग अब इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करके अपनी लिगेसी बनाए रख सकते हैं।

1- WWE से रिलीज नहीं करना चाहिए था: ब्लेयर डेवनपोर्ट बड़ी स्टार बन सकती थीं

Ad

ब्लेयर डेवनपोर्ट एक समय पर Stardom में बिया प्रिस्टली नाम से काम करती थीं। उस समय वो कंपनी की बड़ी स्टार थीं और फिर उन्होंने AEW में भी कुछ समय तक काम किया। जब WWE ने उन्हें साइन किया था, तो लगा था कि कंपनी को अपनी अगली बड़ी यूनाइटेड किंगडम स्टार मिल गई हैं। इन सभी चीजों के बावजूद ब्लेयर को मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही उतने मौके नहीं मिले और वो संघर्ष करती हुई नज़र आईं। डेवनपोर्ट के टैलेंट का सही उपयोग नहीं किया गया। अगर उन्हें मौके मिलते, तो वो आसानी से SmackDown की टॉप स्टार्स में से एक बन सकती थीं। उन्हें रिलीज करने के बजाय चांस देना चाहिए था।

1- WWE से रिलीज करना सही फैसला था: सेड्रिक एलेक्जेंडर का टैलेंट खराब नहीं होगा

सेड्रिक एलेक्जेंडर के WWE करियर का सबसे बड़ा पल तब आया था, जब वो हर्ट बिजनेस का हिस्सा हुआ करते थे। इसके अलावा सेड्रिक अपने WWE करियर में कभी उतना चर्चा का विषय नहीं रहे। ट्रिपल एच के कंट्रोल में आने के बाद सेड्रिक टीवी से पूरी तरह दूर हो गए और NXT में उन्हें भेजा गया। इस ब्रांड पर भी वो कुछ खास नहीं कर पा रहे थे और अब वो रिलीज हो गए। सेड्रिक जिस तरह के सुपरस्टार हैं, WWE ने उनका उस तरह से उपयोग नहीं किया। साफ तौर पर काफी समय से उनका टैलेंट खराब जा रहा था। अब वो किसी अन्य कंपनी में जा सकते हैं। वो वहां पर रहते हुए अपने टैलेंट के दम पर बड़ा नाम कमा सकते हैं। WWE में रहकर उनका भविष्य अच्छा नहीं रहता।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications