3 सुपरस्टार्स जो Jey Uso को WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Challenge Jey Uso IC Title: WWE Raw में इस हफ्ते जे उसो (Jey Uso) ने वो कारनामा किया, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा था। उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की। 14 साल बाद उन्होंने अपने WWE करियर में सिंगल्स टाइटल हासिल किया है। आप सभी को पता है कि पिछले एक साल से रेड ब्रांड में उन्होंने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो अब जे उसो को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर को फिर मिलेगा मौका?

Ad

SummerSlam 2024 में ब्रॉन ब्रेकर ने सैमी ज़ेन को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। उम्मीद थी कि वो लंबे समय तक चैंपियन बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 51 दिनों में ही उनका टाइटल रन खत्म हो गया। इस चीज से उन्हें भी निराशा जरूर हुई होगी।

अगले हफ्ते Raw के एपिसोड में जे उसो के खिलाफ रीमैच की मांग ब्रॉन ब्रेकर कर सकते हैं। उन्हें दोबारा मौका मिल सकता है। 5 अक्टूबर, 2024 को Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। वहां पर दोनों के बीच रीमैच देखने को मिल सकता है।

#2 WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो दे सकते हैं चुनौती

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो इस समय जजमेंट में रहकर सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं। लिव मॉर्गन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। जजमेंट डे के खिलाफ राइवलरी में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली का साथ अभी तक जे उसो ने बखूबी निभाया है।

जे उसो को आगे जाकर डॉमिनिक मिस्टीरियो टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। डॉमिनिक बहुत लंबे समय से चैंपियनशिप पिक्चर से बाहर हैं। ऐसा हुआ तो वहां से स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी और डॉम को भी मोमेंटम मिल जाएगा।

#1 WWE को अब इल्या ड्रैगूनोव की तगड़ी बुकिंग करनी चाहिए

Ad

इल्या ड्रैगूनोव को मेन रोस्टर में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। बहुत ही तगड़े मुकाबले वो फैंस को दे चुके हैं। सही मायने में देखा जाए तो ड्रैगूनोव और जे उसो की राइवलरी शानदार हो सकती है।

पिछले कुछ समय से इल्या ड्रैगूनोव की WWE द्वारा बुकिंग कुछ खास नहीं की गई है। कंपनी अब उन्हें बड़ा मौका जे के खिलाफ दे सकती है। यहां से इल्या को एक बार फिर लाइमलाइट में आने का मौका मिल जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications