3 सुपरस्टार्स जो WWE में जेकब फाटू के संभावित चोटिल होने के बाद सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन में शामिल हो सकते हैं

WWE
जानिए कौन-कौन WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ का साथ दे सकता है? (Photo: WWE.com)

Replacements For Jacob Fatu Bloodline If Injury Is Serious: WWE SummerSlam 2024 में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच के दौरान कोडी रोड्स को अनाउंसर्स टेबल पर जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने स्प्लैश दिया। फाटू इसके बाद चोटिल हो गए और खड़े नहीं हो पाए। अब ये बहुत बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

Ad

फाटू को अगर ज्यादा इंजरी आई होगी तो निश्चित तौर पर वो कुछ समय के लिए बाहर हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो फाटू के संभावित तौर पर इंजरी के बाद सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन में शामिल हो सकते हैं।

#3 क्या WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ अपने फैक्शन में हिकुलियो को शामिल करेंगे?

Ad

पिछले महीने WWE दिग्गज हाकू के बेटे हिकुलियो ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। तब से ही उनके ब्लडलाइन में शामिल होने की अफवाहें शुरू हो गईं। कुछ फैंस का मानना है कि हिकुलियो, सोलो सिकोआ की बजाए रोमन रेंस के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि, फाटू की संभावित इंजरी के बाद अब चीजें बदल सकती हैं।

अब WWE हिकुलियो को सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन में शामिल करने का प्लान कर सकता है। आप सभी को पता है कि फाटू ने अभी तक अपनी ताकत से सभी का हाल खराब किया है। हिकुलियो उनकी जगह को आराम से भर सकते हैं।

#2 क्या WWE सुपरस्टार जेकब फाटू की जगह लेंगे ज़िला फाटू?

Ad

ज़िला फाटू उन नामों में से एक हैं जिनके आने वाले टाइम में ब्लडलाइन की स्टोरी में शामिल होने की उम्मीद है। SummerSlam 2024 के दौरान वो एरीना में मौजूद थे। इस वजह से उन्होंने WWE में अपने डेब्यू की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

अगर जेकब फाटू गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और आगे काम करने में असमर्थ होते हैं तो कंपनी ज़िला फाटू की तरफ जा सकती है। ज़िला बहुत जल्द सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन में डेब्यू कर सकते हैं। वैसे देखा जाए तो कंपनी का ये कदम आगे जाकर सफल साबित हो सकता है।

#1 रोमन रेंस के खिलाफ WWE रिंग में द रॉक दे सकते हैं सोलो सिकोआ का साथ

Ad

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। कई लोगों का कहना था कि अंदर ही अंदर द रॉक के कहने पर सिकोआ ने बड़े निर्णय लिए। कुछ फैंस का ये भी मानना है कि नई ब्लडलाइन को द ग्रेट वन लीड कर रहे हैं।

जेकब फाटू अगर बाहर होते हैं तो फिर द रॉक वापसी कर सोलो सिकोआ का साथ दे सकते हैं। फाटू की कमी को आराम से रॉक पूरी कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इससे स्टोरीलाइन भी काफी मजेदार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications