3 सुपरस्टार्स जो WWE दिग्गज Brock Lesnar को रिटायर कर सकते हैं

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Retire Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने इतने कारनामे किए हैं कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। मौजूदा समय में उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। उम्र और रिंग में बचे सीमित समय को देखते हुए द बीस्ट का अगला रन अंतिम हो सकता है। वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो ब्रॉक लैसनर को रिटायर कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को मिलेगा बड़ा सौभाग्य?

youtube-cover
Ad

साल 2002 में जब ब्रॉक लैसनर ने डेब्यू किया था तब उन्हें "The Next Big Thing" के नाम से जाना गया। जबरदस्त ताकत और स्किल के बल पर लैसनर बहुत जल्द महान चीजों पर पहुंचे। गुंथर भी मौजूदा समय में उनकी राह पर चल रहे हैं।

गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। द बीस्ट को गुंथर को रिटायर करने का सौभाग्य WWE ने जरूर देना चाहिए। दोनों के बीच पासिंग द टॉर्च मोमेंट देखकर फैंस भी खुश हो जाएंगे।

#2 क्या ब्रॉन्सन रीड करेंगे WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का करियर खत्म?

youtube-cover
Ad

साल 2024 की दूसरी छमाही में WWE में ब्रॉन्सन रीड नाम के मॉन्स्टर का उदय हुआ। उन्होंने टॉप सुपरस्टार बनने का बेड़ा उठा लिया है। SummerSlam के बाद उन्होंने सैथ रॉलिंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही।

रीड अब रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ब्रॉक लैसनर को हराने और रिटायर करने से वो और मजबूत हो सकते हैं। WWE में बिग गाय के रूप में उनका कद बढ़ जाएगा। रीड इसके बाद टॉप सुपरस्टार की लिस्ट में भी आ सकते हैं।

#1 ओबा फेमी का प्रदर्शन WWE NXT में धमाकेदार रहा है

Ad

ओबा फेमी NXT में सबसे मजबूत और दिलचस्प कैरेक्टर्स में से एक हैं। उनका इस ब्रांड में अभी तक दमदार प्रदर्शन रहा है। उन्हें बहुत जल्द मेन रोस्टर में बुलाया जा सकता है। उन्हें वहां पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए जरूर बड़ी जीत की जरूरत होगी।

ब्रॉक लैसनर के साथ अगर फेमी का मुकाबला हुआ तो फिर उनका करियर आगे जाकर शानदार रह सकता है। वो लैसनर को रिटायर कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। फेमी जबरदस्त टक्कर द बीस्ट को दे सकते हैं। ब्रॉक को हराने के बाद ओबा का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वो बड़े अवसरों में आगे रह सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications