3 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में रोमन रेंस को पिन के जरिए हराया लेकिन वो ब्रॉक लैसनर को नहीं हरा पाए

WWE
जानिए WWE में ये कारनामा किन-किन स्टार्स ने किया है ? (Photo: WWE.com)

Superstars Defeated Roman Reigns Via Pin But Not Brock Lesnar: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) दोनों अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। रेंस को पिछले चार साल में बड़ी सफलता मिली। वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे। वहीं ब्रॉक का नाम बहुत पहले से ही रेसलिंग की दुनिया में चलता आ रहा है। इन दोनों के साथ रिंग शेयर करना और उन्हें हराना किसी के लिए भी बहुत बड़ी बात है।

रोमन और ब्रॉक के ऊपर पिन के जरिए जीत हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसा बहुत ही कम सुपरस्टार कर पाए हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने रोमन रेंस को पिन के जरिए हराया लेकिन वो ब्रॉक लैसनर को नहीं हरा पाए।

#3 WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को फिन बैलर नहीं हरा पाए

youtube-cover

फिन बैलर इस समय Raw में अच्छा काम कर रहे हैं। बैलर WWE में लंबे समय से अपना जलवा दिखा रहे हैं। कई दिग्गजों के साथ वो मुकाबला लड़ चुके हैं और उन्हें सफलता भी मिली है। बैलर और रोमन रेंस के बीच कई मुकाबले हो चुके हैं। रेंस के ऊपर वो पिन के जरिए जीत भी हासिल कर चुके हैं। 25 जुलाई, 2016 को हुए Raw के एपिसोड में बैलर ने रेंस को पिन करते हुए मैच जीता था।

ब्रॉक लैसनर और फिन बैलर के बीच सिंगल्स मुकाबला Royal Rumble 2019 में हुआ था। रेंस ने बैलर को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। बैलर का ब्रॉक के ऊपर पिन के जरिए जीत हासिल करने का सपना अभी तक अधूरा है।

#2 पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने रोमन रेंस को हराया है

youtube-cover

ब्रॉन स्ट्रोमैन की रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों के साथ राइवलरी शानदार रही। स्ट्रोमैन ने दोनों के खिलाफ मुकाबले भी लड़े। खासतौर पर रेंस और उनकी फ्यूड को आज भी फैंस याद करते हैं। Payback 2017 में स्ट्रोमैन ने रेंस के ऊपर पिन के जरिए बड़ी जीत हासिल की थी। इसके अलावा अक्टूबर, 2017 में हुए Raw में भी वो रोमन को हरा चुके हैं।

ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक लैसनर के बीच भी सिंगल्स मुकाबले हुए हैं। द बीस्ट को हराने में स्ट्रोमैन नाकाम रहे हैं। अब शायद उन्हें ये मौका आगे नहीं मिल पाएगा। इन दोनों की टक्कर WWE रिंग में होना काफी मुश्किल है।

#1 WWE में रहकर समोआ जो हासिल नहीं कर पाए बड़ी उपलब्धि

youtube-cover

WWE रिंग में समोआ जो ने भी अपना जलवा दिखाया था। अब वो AEW में काम करते हैं। समोआ की रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर से भी राइवलरी रही। जो ने 6 फरवरी, 2017 को हुए Raw के एपिसोड में रोमन के ऊपर पिन के जरिए जीत हासिल की थी।

समोआ जो और ब्रॉक लैसनर के बीच साल 2017 में तीन सिंगल्स मैच हुए। जो को किसी भी मैच में द बीस्ट के खिलाफ जीत नहीं मिली। हर मुकाबले में लैसनर ने जीत हासिल कर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। जो WWE में रहकर ब्रॉक को हराने की उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications