3 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी WWE रिंग में वापसी अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

WWE
क्या इन स्टार्स की WWE में वापसी हो पाएगी? (Photo: WWE.com)

Superstars Whose Future In WWE Seems Uncertain: ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में WWE सुपरस्टार्स को मजा आ रहा है। बिजनेस इस समय एक अलग लेवल पर चला गया है। दुनिया भर में WWE की तारीफ की जा रही है। गुंथर, एलए नाइट और डेमियन प्रीस्ट जैसे स्टार्स को उनकी मेहनत का फल मिला है।

Ad

कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो स्टोरी की कमी, इंजरी और कमजोर बुकिंग के कारण अपना रास्ता खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका फ्यूचर WWE में अधर में लटका हुआ दिख रहा है।

#3 WWE रिंग में बिग ई की वापसी लगभग मुश्किल

Ad

बिग ई किस्मत के हारे रेसलर हैं। मार्च, 2022 में उनकी गर्दन में ऐसी चोट लगी कि अब उनकी वापसी लगभग नामुमकिन है। उनकी गर्दन टूट गई थी और तब से वो रिंग में नज़र नहीं आए हैं। कहीं ना कहीं खुद उन्हें भी ये पता है कि WWE में उनकी एंट्री बहुत मुश्किल है।

उन्हें अब भी मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार है। पूर्व चैंपियन को रिंग में जाने से बिल्कुल मना किया है। नतीजन बिग ई को बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़ सकता है। ऐसा हुआ तो फिर एक सफल करियर का बेकार अंत देखने को मिलेगा।

#2 WWE से विंस मैकमैहन के जाने के बाद ओमोस का हुआ बुरा हाल

Ad

ओमोस अप्रैल, 2024 के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। ये साल उनके लिए अभी तक बहुत खराब रहा है। ऐसा लगता है कि कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है। ट्रिपल एच तो शायद उनके बारे में अब सोचते भी नहीं होंगे।

WWE में ओमोस का भविष्य अधर में लटका हुआ है। आगे जाकर या तो उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा, या फिर वो खुद ही WWE से जाने का फैसला ले सकते हैं। विंस मैकमैहन के एरा में उन्हें अच्छा पुश दिया गया था। ट्रिपल एच के राज में वो एकदम से नीचे आ गए।

#1 क्या WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर की वापसी संभव है?

youtube-cover
Ad

WWE में ब्रॉक लैसनर को लेकर भी चीजें सही नहींं लग रही हैं। SummerSlam 2023 के बाद से वो अभी तक रिंग में नजर नहीं आए हैं। ट्रिपल एच ने जरूर आजतक उनके पक्ष में बात की है लेकिन ऐसा लगता है कि शायद वो अब वापसी नहीं करेंगे।

ध्यान देने वाली बात ये भी है कि वो 47 साल के हो चुके हैं। वो अपनी फीजिकल कंडीशन को देखते हुए जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। लैसनर की गैरमौजूदगी में WWE में कई चीजों में बदलाव हो गया है। शायद वो अब मौजूदा मोमेंटम को पकड़ने में भी नाकाम हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications