3 स्टार्स जिनकी वापसी के लिए WWE अपने फैंस को उम्मीद से ज्यादा इंतजार करा रहा है

Ujjaval
WWE में कुछ स्टार्स को फैंस जल्द देखना चाहते हैं (Photo: WWE.com)
WWE में कुछ स्टार्स को फैंस जल्द देखना चाहते हैं (Photo: WWE.com)

Superstars WWE Making Fans Wait Return: WWE में हर एक सुपरस्टार रिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करके फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करता है। इसी बीच कई बार स्टार्स ब्रेक लेते हैं, तो कुछ चोट के कारण एक्शन से दूर होते हैं। हालांकि, जब वो वापस आते हैं, तो फैंस द्वारा उन्हें काफी प्यार मिलता है। इस समय कई ऐसे रेसलर्स हैं, जो ब्रेक पर हैं और उनका वापसी का फैंस को इंतजार है। इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी वापसी के लिए WWE अपने फैंस को उम्मीद से ज्यादा इंतजार करा रहा है।

Ad

3- WWE स्टार जिमी उसो की वापसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है

youtube-cover
Ad

जिमी उसो WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown में आखिरी बार नज़र आए थे। इस शो में उन्हें सोलो सिकोआ से धोखा मिला था। इसके बाद जिमी की चोट को लेकर अपडेट आया और SummerSlam से पहले खबर आई थी कि उसो लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद अभी तक पूर्व टैग टीम चैंपियन की वापसी देखने को नहीं मिल पाई। फैंस लगातार उनकी वापसी के कयास लगा रहे हैं।

अभी तक जिमी उसो के रिटर्न को लेकर सभी भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हुई है। फैंस ने यह भी उम्मीद की थी कि कोडी रोड्स के मना करने के बाद रोमन के टैग टीम पार्टनर के रूप में जिमी उसो वापसी कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोड्स ही रोमन के साथ काम करेंगे। WWE अपने फैंस को जिमी की वापसी के मामले में बहुत इंतजार करा रहा है, जो अच्छी बात नहीं है।

2- WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स काफी समय से एक्शन से दूर हैं

youtube-cover
Ad

एजे स्टाइल्स इस समय WWE टीवी से ब्रेक पर हैं। हालांकि, इसके पहले वो मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। स्टाइल्स ने Clash at the Castle में कोडी रोड्स के खिलाफ आई क्विट मैच में हिस्सा लिया था। स्टाइल्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए हुए उस मुकाबले में बेहतरीन काम किया लेकिन अंत में उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से स्टाइल्स सिर्फ लाइव इवेंट और NOAH में काम करते हुए नज़र आए हैं।

WWE ने फिनॉमिनल वन को टीवी से पूरी तरह दूर रखा है। स्टाइल्स फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं क्योंकि जब भी वो रिंग में आते हैं, तो अपने शानदार प्रदर्शन से मैच को खास बना देते हैं। हालांकि, उनका जलवा अब हर कोई मिस कर रहा है और उन्हें वापसी करते हुए देखना चाहता है। स्टाइल्स के SmackDown के सीजन प्रीमियर में रिटर्न की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE इस मामले में फैंस को बहुत इंतजार करा रहा है।

1- WWE दिग्गज पॉल हेमन को रोमन रेंस के साथ देखना चाहते हैं फैंस

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। कुछ सालों पहले तक किसी ने नहीं सोचा था कि कभी रोमन और पॉल साथ काम करेंगे लेकिन आज वो फैंस के पसंदीदा बन गए हैं। ब्लडलाइन द्वारा जानलेवा हमले के बाद से ही पॉल हेमन एक्शन से पूरी तरह दूर हैं। इसके बाद रोमन रेंस जरूर वापस आए लेकिन वो अकेले ही दिखाई दे रहे हैं। हर कोई असली ट्राइबल चीफ को अपने वाइजमैन के साथ देखना चाहता है।

पॉल हेमन और रोमन रेंस का WWE के बाहर रीयूनियन हो गया है। उनका अभी WWE टीवी पर रीयूनियन बाकी है और इसके लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह से स्टोरीलाइन चल रही है, ऐसा लग रहा है कि पॉल हेमन की वापसी आने वाले हफ्तों में भी शायद ही होगी। WWE अपने फैंस को बहुत इंतजार करा रहा है, जो एक अच्छी बात नहीं है। जब भी वाइजमैन और रोमन का रिंग में रीयूनियन होगा, प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications