Superstars Released After Caught Big Allegations: बजट में कटौती के कारण WWE ने पिछले कुछ सालों में कई स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया है। कुछ रेसलर्स ने खुद ही कंपनी छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि, कई ऐसे भी हैं जिन्होंने ट्रिपल एच के दम पर WWE में दोबारा वापसी कर सभी को चौंका दिया। सुपरस्टार्स का विवाद में आना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन WWE ने हमेशा उन्हें तगड़ी सजा दी है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें WWE ने बड़े विवाद में फंसने के बाद कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।#3 क्या WWE में ओडिसे जोन्स का सफर खत्म हो गया?ओडिसे जोन्स ने पिछले महीने ही Raw में अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे। हालांकि, अब उन्हें लेकर जो खबर सामने आई है वो बहुत ही निराशाजनक है। दरअसल जोन्स के ऊपर घरेलू हिंसा के कुछ बड़े आरोप लगे हैं।Fightful Select ने इस खबर की सबसे पहले जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि कड़े आरोप लगने के कारण जोन्स को टीवी से हटा दिया गया है। साथ ही साथ ही ये भी पता चला है कि उन्हें अंदर ही अंदर बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है।#2 WWE ने एंजो अमोरे के खिलाफ भी लिया तत्काल एक्शनएंजो अमोरे ने WWE में रहते हुए ठीक-ठाक काम किया। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन का वो हिस्सा रहे। विवादों ने उनका पीछा कभी नहीं छोड़ा। बैकस्टेज भी गलत आचरण के लिए उनके ऊपर कुछ आरोप लगे थे।साल 2018 में एक महिला ने एंजो अमोरे के ऊपर शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उनके ऊपर इसके बाद फैंस का गुस्सा भी फूटा। WWE ने पहले उन्हें सस्पेंड किया और बाद में कंपनी से निकाल कर बड़ा झटका दिया।#1 पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल ने अपने पैर में खुद मारी कुल्हाड़ी View this post on Instagram Instagram PostWWE के बड़े सुपरस्टार रिडल बन सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमेशा वो कुछ ना कुछ गलत बयान देते रहते थे। आए दिन उनका किसी ना किसी विवाद में नाम आता था। साल 2022 में उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने उनके ऊपर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद ही कंपनी में उनकी उल्टी गिनती शुरू हुई।साल 2023 की शुरूआत में रिडल ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे। ये मामला बहुत गंभीर था। वो रिहैब प्रक्रिया से भी गुजरे। ऐसा लगा था कि मामला ठीक हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हो पाया। कंपनी ने अंत में उन्हें रिलीज कर दिया।