WWE ने 184 किलो के हट्टे-कट्टे रेसलर को कंपनी से निकाला? बड़े विवाद ने करियर किया 'खत्म'

WWE
क्या WWE ने जायंट के खिलाफ उठाया है बड़ा कदम? (Photo: WWE.com)

Odyssey Jones Reportedly Fired By WWE: ओडिसे जोन्स (Odyssey Jones) WWE Raw में इस हफ्ते नज़र नहीं आए। पिछले महीने ही उनका इन-रिंग डेब्यू हुआ था। फैंस सोच में पड़ गए कि मुख्य स्टोरीलाइन का हिस्सा होने का बावजूद वो इस बार क्यों नहीं दिखे। अब उन्हें लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। रेसलिंग दिग्गज ब्रायन अल्वारेज़ ने कहा है कि जोन्स को WWE ने निकाल दिया है। इसके पीछे का कारण जानकर भी आप हैरान हो जाएंगे।

Ad

youtube-cover
Ad

दरअसल ओडिसे जोन्स के ऊपर घरेलू हिंसा के कुछ आरोप लगे हैं। Fightful Select ने इस खबर की सबसे पहले जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कड़े आरोप लगने के कारण ही जोन्स को WWE टीवी से हटा दिया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी का मामला सामने नहीं आया है। 184 किलो के हट्टे-कट्टे जायंट ओडिसे जोन्स को लेकर ये बहुत बुरी खबर सामने आई है।

Ad

WWE की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मामला बहुत ही गंभीर नज़र आ रहा है। अगर उनके ऊपर आरोप साबित हो गए तो फिर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। जोन्स का करियर अभी मेन रोस्टर में शुरू ही हुआ है। ऐसे में उनका इस तरह के विवादों में आना अच्छी बात नहीं है।

जोन्स ने पिछले महीने Raw में आकर फैंस को सरप्राइज दिया था। वो मौजूदा समय में न्यू डे की टीम से जुड़े हुए हैं। कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स के साथ उनकी जोड़ी कमाल की लग रही है। उनके आने से न्यू डे भी अब काफी मजबूत हो गया है। हालांकि, वुड्स अभी भी खुश नहीं दिख रहे हैं।

WWE Raw के एपिसोड के बाद हुआ था बड़ा खुलासा

Raw के लेटेस्ट एपिसोड के बाद खबर सामने आई थी कि ओडिसे जोन्स को कंपनी ने अपने ऑफिशियल रोस्टर से हटा दिया है। इस खबर के बाद कई सवाल खड़े होने लग गए थे। अब पता चल रहा है कि उन्हें अंदर ही अंदर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अगर ये सच हुआ तो फिर जोन्स का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications