Surprising Things Happen After Brock Lesnar Left WWE: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को नज़र आए हुए लगभग एक साल बीत चुका है। ब्रॉक आखिरी बार पिछले साल समरस्लैम (SummerSlam) में नज़र आए थे। इस इवेंट में उन्हें कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।देखा जाए तो बीस्ट इंकार्नेट के जाने के बाद से ही WWE में कई बड़ी चीज़ें हो चुकी हैं। इनमें से कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनके होने की शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। इस आर्टिकल में ऐसी 3 चौंकाने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE से ब्रॉक लैसनर के चले जाने के बाद हो चुकी हैं।3- WWE में द रॉक का मैच लड़नापिछले साल WrestleMania में द रॉक vs रोमन रेंस मैच होने की अफवाहें सामने आई थीं। हालांकि, यह मुकाबला देखने को नहीं मिल पाया था। इसके बाद ऐसा लगा था कि रॉक शायद WWE में मैच लड़ने के इरादे से कभी वापस नहीं आएंगे।हालांकि, रॉक ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और वो इस साल WrestleMania में रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ते हुए दिखाई दिए। इससे पहले फाइनल बॉस ने अपना आखिरी मैच WrestleMania 32 में एरिक रोवन के खिलाफ लड़ा था। ऐसा लग रहा है कि दिग्गज अगले साल शोज ऑफ शोज में भी मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।2- WWE में सोलो सिकोआ का ब्लडलाइन को कंट्रोल में लेकर नया ट्राइबल चीफ बन जाना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद ब्रेक पर चले गए थे। सोलो सिकोआ ने इसका फायदा उठाया और उन्होंने जिमी उसो को टामा टोंगा से रिप्लेस करके ब्लडलाइन को अपने कंट्रोल में ले लिया। मौजूदा समय में सिकोआ ने पॉल हेमन को भी फैक्शन से बाहर कर दिया है।यही नहीं, ब्लडलाइन में टांगा लोआ और जेकब फाटू के रूप में दो और मेंबर शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा सोलो ने इस फैक्शन का नया ट्राइबल चीफ बनते हुए रोमन रेंस के साथ दुश्मनी जगजाहिर कर दी है। देखा जाए तो रेंस ने सोलो सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी चुना था इसलिए सिकोआ का उन्हें धोखा दे देना काफी हैरान करता है।1- WWE दिग्गज जॉन सीना का रिटायरमेंट लेने का ऐलान करना View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना मौजूदा समय में 47 साल के हो चुके हैं। ऐसा लगा था कि सीना आने वाले 3-4 सालों तक WWE में पार्ट टाइम रेसलर के रूप में परफॉर्म करना जारी रख सकते हैं। हालांकि, जॉन ने इस साल Money in the Bank में रिटायरमेंट लेने का ऐलान करते हुए चौंका दिया।साल 2025 जॉन सीना का WWE में रेसलर के रूप में आखिरी साल होने वाला है। सीना रिटायरमेंट टूर के तहत पूरे साल परफॉर्म करने के बाद 2025 के अंत में अपने लैजेंडरी करियर को अलविदा कह देंगे। फैंस अभी जॉन के रिटायरमेंट के लिए तैयार नहीं थे और उन्हें संन्यास लेते हुए देखना काफी भावुक पल होगा।