3 बड़ी चीज़ें जो Roman Reigns के Jimmy Uso के साथ WWE में वापसी करने पर देखने को मिल सकती हैं 

WWE, Roman Reigns, Jimmy Uso, Bloodline,
क्या WWE में रोमन रेंस और जिमी उसो की एक साथ वापसी होगी? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns And Jimmy Uso Return Together: रोमन रेंस (Roman Reigns) की इस हफ्ते WWE SmackDown में वापसी देखने को मिल सकती है। बता दें, रोमन ब्रेक पर जाने से पहले अकेले ही नए ब्लडलाइन का सामना करते हुए दिखाई दिए थे। यह देखना रोचक होगा कि रेंस इस बार भी अकेले ही वापसी करते हैं या रिटर्न के बाद उनके साथ जिमी उसो (Jimmy Uso) मौजूद रहने वाले हैं। देखा जाए तो असली ट्राइबल चीफ के साथ जिमी की वापसी होने पर कुछ दिलचस्प चीज़ें हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में रोमन रेंस के साथ जिमी उसो की वापसी होने की स्थिति में देखने को मिल सकती हैं।

Ad

3- रोमन रेंस और जिमी उसो WWE टैग टीम चैंपियंस बनकर नए ब्लडलाइन को झटका दे सकते हैं

Ad

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मौजूदा समय में ब्लडलाइन में टामा टोंगा और टांगा लोआ के पास है। देखा जाए सोलो सिकोआ और जेकब फाटू की वजह से ब्लू ब्रांड में मौजूद टीमों के लिए टामा और टांगा से टाइटल जीतना लगभग नामुमकिन है। अगर रोमन रेंस और जिमी उसो साथ वापस आते हैं तो ये दोनों टाइटल के पीछे जाने का फैसला कर सकते हैं।

देखा जाए तो रोमन और जिमी की जोड़ी आम टैग टीमों से काफी अलग होगी। यही नहीं, ये दोनों सुपरस्टार्स मैच में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को दखल देने से रोक सकते हैं। इसके बाद रेंस और उसो मुकाबले में टामा टोंगा और टांगा लोआ को हराकर नए WWE टैग टीम चैंपियंस बनकर ब्लडलाइन को झटका दे सकते हैं।

2- WWE में सोलो सिकोआ को ब्लडलाइन में नया मेंबर जोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है

Ad

रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद नए ब्लडलाइन की अकेले ही हालत खराब करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद जेकब फाटू ने वापसी करके ब्लडलाइन को रोमन से निपटने में मदद की थी। हालांकि, अगर रोमन का साथ देने के लिए जिमी उसो वापसी कर लेते हैं तो शायद जेकब भी उन्हें रोक नहीं पाएंगे।

यही नहीं, रेंस और जिमी मिलकर सभी ब्लडलाइन मेंबर्स की हालत खराब करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति में सोलो सिकोआ को अपने ब्लडलाइन में नया मेंबर शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। देखा जाए तो हिकुलियो को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हुए लंबा वक्त बीत चुका है। संभव है सोलो मुसीबत में फंसने पर इस 6 फुट 8 इंच लंबे रेसलर का डेब्यू कराते हुए अपने फैक्शन में शामिल कर सकते हैं।

1- WWE में चतुराई से उला फाला हासिल करते हुए एक बार फिर रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ बना सकते हैं जिमी उसो

Ad

सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown में जिमी उसो को धोखा देते हुए उन्हें ब्लडलाइन से बाहर किया था। जिमी को अपने भाई से अभी इस चीज़ का बदला लेना बाकी है। देखा जाए तो सोलो मौजूदा समय में उला फाला के दम पर ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। संभव है उसो WWE में सिकोआ से बदला लेने के लिए चतुराई से उनसे उला फाला हासिल कर सकते हैं।

इसके बाद जिमी उसो, रोमन रेंस को उला फाला पहनाते हुए उन्हें एक बार फिर ट्राइबल चीफ बना सकते हैं। देखा जाए तो सोलो सिकोआ ने कहा था कि रोमन के उला फाला हासिल करने पर नए ब्लडलाइन को उन्हें ट्राइबल चीफ मानना होगा। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि रेंस के पास उला फाला आने पर नई ब्लडलाइन रेंस को एक्नॉलेज करती है या उनसे यह माला हासिल करने की कोशिश करती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications