Things Can Happen While Roman Reigns Out: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर रॉ (Raw) में जानकारी मिली कि वह अनिश्चितकाल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यह फैंस के लिए बेहद हैरान करने वाली और दुखद खबर थी। अब चूंकि असली ट्राइबल चीफ की वापसी को लेकर कोई समय तय नहीं है, तो आइए जानते हैं वह तीन चीजें जो WWE दिग्गज रोमन रेंस के बाहर रहते हुए हो सकती हैं।
#3 WWE दिग्गज रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में जे उसो नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं
जे उसो ने मेंस Royal Rumble मैच जीता था। उन्होंने अपनी जीत और शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनकी नजर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर पर है। Raw के पहले सैगमेंट में दोनों का आमना-सामना भी हुआ था। अब ऐसे में जिस तरह का प्यार जे को फैंस से मिल रहा है, उसको देखते हुए यह उम्मीद है कि वह WrestleMania 41 में नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं। यह एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि वह काफी समय से टाइटल जीतने का प्रयास कर रहे हैं। जे के पास अनुभव है और वह उसका इस्तेमाल करते हुए रिंग जनरल को चित करके इतिहास रच सकते हैं।
#2 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू, रोमन रेंस के नजर ना आने के बीच सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं
जेकब फाटू SmackDown में द ब्लडलाइन का हिस्सा हैं। वह उस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसके लीडर सोलो सिकोआ थे। सोलो अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के हाथों हार गए थे। उसके बाद 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown में वह बिना कुछ बोले ही रिंग से बाहर हो गए थे। इसके चलते जेकब हैरान थे। फाटू इन बातों से तंग आकर आखिरकार सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं। पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन पहले ही कह चुके हैं कि उनपर अब कोई रोक नहीं है, तो ऐसे में वह सिकोआ को धोखा देकर खुद को द ब्लडलाइन से आजाद कर सकते हैं।
#1 रोमन रेंस के बिना ही जिमी उसो WWE में नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं
रोमन रेंस का साथ अगर किसी ने लगातार दिया है तो वह सिर्फ पॉल हेमन और जिमी उसो हैं। जिमी पिछले हफ्ते हुए SmackDown एपिसोड में जब कार्मेलो हेज के साथ अपने मुकाबले के लिए बाहर आ रहे थे, तो उसी समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शिंस्के नाकामुरा उन्हें देख रहे थे। यह आने वाले समय में दोनों के बीच एक स्टोरी का इशारा था। अब चूंकि जिमी के भाई जे भी सिंगल्स रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं, तो यह संभव है कि WWE द ब्लडलाइन मेंबर को और सिंगल्स पुश दे। इसके चलते आने वाले समय में रोमन रेंस के ना मौजूद रहते हुए भी जिमी नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं।