Things Hint Roman Reigns Will Not Part Saturday Night's Main Event: WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को होने वाला है। साल 2008 के बाद पहली बार फैंस को ये शो देखने को मिलेगा। WWE यूनिवर्स इसे लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहा है। कंपनी ने कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। टॉप स्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें टिकी रहेंगी। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या इस शो का हिस्सा रोमन रेंस (Roman Reigns) बनेंगे? फिलहाल तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनसे संकेत मिलते हैं कि Saturday Night's Main Event का हिस्सा रेंस नहीं बनने वाले हैं।
#3 WWE SmackDown के एपिसोड में नहीं आए रोमन रेंस
Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम ने जीत हासिल की। इसके बाद लगा कि SmackDown के शो में रेंस आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां से एक संकेत मिलता है कि वो Saturday Night's Main Event का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। अगर वो इस शो में जलवा दिखाने के लिए तैयार होते तो फिर ब्लू ब्रांड में आकर कुछ ना कुछ जानकारी देते।
एक बात ये भी है कि Saturday Night's Main Event के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। SmackDown का सिर्फ एक ही शो बचा हुआ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेंस का धमाल Saturday Night's Main Event में देखने को नहीं मिलने वाला है।
#2 WWE ने नई ब्लडलाइन की स्टोरी बदल दी है
WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से ही रही है। उम्मीद के मुताबिक रेंस की आगे भी फ्यूड इनके साथ ही जारी रहेगी। कुछ सिंगल्स मुकाबले भी फैंस को देखने को मिलेंगे।
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कंपनी ने नई ब्लडलाइन की स्टोरी बदल दी है। सोलो और उनके साथियों ने एलए नाइट और एंड्राडे पर अटैक किया। इससे पता चल गया है कि कंपनी अब कुछ समय के लिए रेंस और नई ब्लडलाइन की राइवलरी को ब्रेक देना चाहती है। ऐसा है तो फिर Saturday Night's Main Event का हिस्सा रोमन नहीं बनने वाले हैं।
#1 WWE Saturday Night's Main Event के पोस्टर में अब रोमन रेंस नहीं हैं
WWE ने जब Saturday Night's Main Event शो का ऐलान किया था तब पोस्टर में रोमन रेंस को भी एडवर्टाइज किया था लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्हें पोस्टर से हटा दिया गया है। जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं।
रोमन रेंस के लिए शायद अब WWE ने कुछ अलग प्लान किया है। ऐसा लग रहा है कि वो साल 2025 की शुरूआत में ही नज़र आएंगे। वैसे अगर Saturday Night's Main Event में रोमन का मैच होता तो फिर फैंस को अच्छा लगता।