3 बड़ी चीजें जो Roman Reigns WWE Crown Jewel में मिली शर्मनाक हार के बाद कर सकते हैं

Ujjaval
WWE Crown Jewel के बाद रोमन रेंस क्या करेंगे (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel के बाद रोमन रेंस क्या करेंगे? (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Can Do After Loss: WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने टैग टीम मैच में जेकब फाटू और टामा टोंगा के साथ मिलकर रोमन रेंस और द उसोज़ का सामना किया। मैच में काफी बवाल हुआ और अंत ने सभी को हैरान कर दिया। सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को पिन करके टीम को जीत दिला दी। रोमन का पिन होना काफी बड़ी बात थी। मैच के बाद भी काफी कुछ हुआ। असली ट्राइबल चीफ के अगले कदम के बारे में जानने के लिए सभी उत्साहित हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस Crown Jewel में मिली शर्मनाक हार के बाद कर सकते हैं।

Ad

3- WWE Crown Jewel में सैमी ज़ेन द्वारा हुए हमले को लेकर रोमन रेंस का गुस्सा फूट सकता है

Ad

Crown Jewel 2024 में जीत के बाद ब्लडलाइन ने रोमन रेंस और द उसोज़ पर हमला जारी रखा। इसी बीच जे उसो पर जब सोलो हमला करने वाले थे, तब सैमी ज़ेन ने एंट्री की। उन्होंने पहले सोलो के साथ खड़े होने की एक्टिंग की और उनपर हमला कर दिया। रोमन और उसोज़ ने रिंग में एंट्री की। सोलो अकेले मौजूद थे और सैमी-रोमन ने साथ में उनपर हमला करने का मन बनाया।

सोलो सिकोआ हट गए और गलती से सैमी ज़ेन की किक रोमन रेंस पर लग गई। रोमन काफी निराश नज़र आए थे और उनके मन में सैमी के यहां दखल देने को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे थे। इसी चीज को लेकर रोमन रेंस अब आने वाले SmackDown में बात कर सकते हैं। वो इस बात से गुस्सा हो सकते हैं कि सैमी को यहां आने की जरूरत नहीं थी। यह सैमी के दोबारा असली ब्लडलाइन में जुड़ने के एक एंगल की ओर मोड ले सकता है।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस, नए ब्लडलाइन को WarGames मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं

Ad

WWE का अगला इवेंट Survivor Series है। इसमें WarGames मैचों का आयोजन होता है। Crown Jewel में अपनी हार से रोमन रेंस निराश होंगे और ऐसे में वो SmackDown के अगले एपिसोड में सोलो और उनके ग्रुप को चैलेंज कर सकते हैं। वैसे भी Survivor Series का आयोजन कुछ हफ्तों बाद ही होने वाला है। इस स्थिति में रोमन का जल्द से जल्द चैलेंज करने का ज्यादा सेंस बनता है।

रोमन अपनी अगली अपीयरेंस के दौरान Crown Jewel में मिली हार का जिक्र कर सकते हैं। इसी बीच वो सोलो को WarGames मैच के लिए ललकार सकते हैं। स्टोरीलाइन अब तक जिस तरह की रही है। उनके बीच WarGames मुकाबला कराने से अच्छा कोई विकल्प नहीं हो सकता है। रोमन अगर इस तरह का कदम उठाते हैं, तो फैंस का उत्साह आने वाले इवेंट के लिए दोगुना हो जाएगा।

1- ब्लडलाइन से लड़ने के लिए WWE दिग्गज रोमन रेंस बैकअप तैयार कर सकते हैं

Ad

नए ब्लडलाइन में सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू के रूप में चार सदस्य मौजूद हैं। रोमन रेंस के पास इस समय जे उसो और जिमी उसो का साथ है। नंबर्स गेम के मामले में हील स्टार्स आगे हैं। Crown Jewel 2024 में भी ब्लडलाइन के चौथे सदस्य टांगा लोआ का दखल देखने को मिला। यहां से ही कुछ हद तक चीजें बदल गई थी और रोमन को यह बात समझ आ गई होगी।

रोमन रेंस इसी वजह से द उसोज़ के अलावा अपनी मदद के लिए बैकअप ढूंढ सकते हैं। इसके लिए सैमी ज़ेन अच्छा विकल्प होंगे। रोमन उनसे मनमुटाव खत्म करके उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं। अगर वो नहीं मानते हैं, तो फिर WWE के साथ कुछ महीनों पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले हिकुलियो भी अच्छा विकल्प रहेंगे। यह रोमन का अगला कदम हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications