3 जबरदस्त चीजें जो WWE Survivor Series के बाद होने वाले SmackDown के पहले एपिसोड में Roman Reigns कर सकते हैं

WWE
WWE SmackDown का एपिसोड होगा जबरदस्त (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Can Do SmackDown: WWE Survivor Series 2024 का सफल समापन हो गया है। ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने शानदार जीत हासिल की। अब सभी की नज़रें इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड पर टिकी होंगी। रोमन को शो के लिए शेड्यूल नहीं किया गया है लेकिन उनकी सरप्राइज एंट्री हो सकती है। वो आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है। इस आर्टिकल में हम उन तीन जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के शो में असली ट्राइबल चीफ कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस अपने अगले कदम के बारे में बता सकते हैं

Ad

रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा ये अब सभी जानना चाहते होंगे। SmackDown में इस हफ्ते रेंस आकर प्रोमो के जरिए अपनी बात रख सकते हैं। वो बता सकते हैं कि आगे क्या करने वाले हैं और उनका प्लान क्या है।

साथ ही साथ वो असली ब्लडलाइन के भविष्य को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। ब्लडलाइन WarGames मैच में जिमी उसो को इंजरी आ गई थी। रेंस इस बारे में भी फैंस को कुछ बड़ा अपडेट दे सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस रहस्यमयी फेवर के बारे में बात कर सकते हैं

Ad

ब्लडलाइन WarGames मैच में सीएम पंक ने पॉल हेमन के कहने पर रोमन रेंस और उनके साथियों का साथ दिया था। इसके जरिए उन्होंने हेमन से एक फेवर लेने की बात कही थी। इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हेमन से पंक क्या चाहते हैं ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

SmackDown में रोमन रेंस इस चीज को लेकर पॉल हेमन से बात कर सकते हैं। वो अपना गुस्सा भी हॉल ऑफ फेमर के ऊपर जाहिर कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वहां से आगे के लिए कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस नई ब्लडलाइन के किसी सदस्य को चुनौती पेश कर सकते हैं

Ad

WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को होगा। इसके पोस्टर में रोमन रेंस को भी दिखाया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि वो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। रोमन का सिंगल्स मैच हो सकता है।

SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस नई ब्लडलाइन के किसी सदस्य को वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। हो सकता है कि वो सोलो सिकोआ को चैलेंज करें। जेकब फाटू का नाम भी उनकी लिस्ट में होगा। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। फैंस इन मुकाबलों को देखने के लिए बेकरार हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications