3 चीजें जो SummerSlam 2024 के बाद होने वाले WWE Raw और SmackDown के पहले एपिसोड में जरूर होनी चाहिए

WWE
WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में आएगा मजा (Photo: WWE.com)

Things Should Happen WWE Raw And SmackDown Next Episode: WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2024 जबरदस्त रहा और अब कंपनी आगे की तरफ बढ़ना चाहेगी। फैंस को इस शो में नए चैंपियन मिले। रोमन रेंस ने भी धमाकेदार वापसी की। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के जरिए अब कई नई स्टोरीलाइन भी कंपनी को मिल गई हैं।

Ad

WWE Raw और SmackDown के आगामी एपिसोड पर सभी की नजरें रहेंगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर नज़र डालेंगे जो SummerSlam 2024 के बाद होने वाले Raw और SmackDown के पहले एपिसोड में जरूर होनी चाहिए।

#3 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को Raw और SmackDown दोनों ब्रांड में आना चाहिए

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया। सोलो सिकोआ के ऊपर उन्होंने अटैक किया। अब ये तय हो गया है कि उनकी राइवलरी सिकोआ के साथ शुरू होगी।

रोमन को इस हफ्ते होने वाले Raw और SmackDown के एपिसोड में जरूर आना चाहिए। इतने लंबे समय बाद वापस आकर उन्होंने दोनों ब्रांड में प्रोमो देकर फैंस को खुश करना चाहिए। साथ ही साथ अपने अगले लक्ष्य को लेकर भी खुलासा करना चाहिए।

#2 WWE Raw में सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर की स्टोरी को और मजेदार बनाते हुए आगे बढ़ाना चाहिए

Ad

SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर ने सीएम पंक को हराया। दोनों के बीच हुए मुकाबले में सैथ रॉलिंस गेस्ट रेफरी थे। मैच के दौरान पंक ने रॉलिंस पर भी अटैक किया। कंपनी ने इनकी स्टोरी को अभी तक बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया है। समर की सबसे बड़ी पार्टी में भी एक क्लासिक मुकाबला देखने को मिला।

WWE Raw में इन तीनों स्टार्स का जरूर आमना-सामना होना चाहिए। कंपनी को इनकी स्टोरी में अब कुछ नया मसाला डालना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो कहानी में मजा आ जाएगा। फैंस और भी ज्यादा उत्सुक हो जाएंगे।

#1 WWE SmackDown में कोडी रोड्स को अब नया प्रतिद्वंदी मिलना चाहिए

Ad

कोडी रोड्स की अब ब्लडलाइन के साथ राइवलरी पूरी तरह खत्म कर देनी चाहिए। उन्हें इससे हटकर अब नया प्रतिद्वंदी जरूर मिलना चाहिए। अगर उनकी फ्यूड फिर ब्लडलाइन के साथ ही रही तो फैंस बोर होने लग जाएंगे।

वैसे भी कोडी को अब एक फाइटिंंग चैंपियन के रूप में ब्रांड में मौजूद अन्य स्टार्स का सामना करना चाहिए। इससे कई सुपरस्टार्स को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही साथ रोड्स भी कुछ नया करते हुए नज़र आएंगे। देखा जाए तो रैंडी ऑर्टन ने उनके खिलाफ हील टर्न लेकर कमाल दिखाना चाहिए। इन दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications