Signs Jey Uso May Turn Heel: WWE रॉ (Raw) के इस हफ्ते हुए एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के खिलाफ जबरदस्त प्रोमो कट किया। इसके दौरान ऐसे कोई इशारे नहीं मिले, जिसके आधार पर वह हील बन सकते हैं। हालांकि ऐसे कई कारण हैं जिनके आधार पर ऐसा लगता है, जैसे आने वाले समय में जे उसो एक हील टर्न ले सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं जिनसे इशारों-इशारों में संकेत मिलते हैं कि WWE WrestleMania 41 में जे उसो हील टर्न ले सकते हैं।
#3 WWE दिग्गज द रॉक के साथ मिल सकते हैं जे उसो
द रॉक ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड के बाद हुए NXT New Year's Evil 2025 शो में उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह हमेशा ही बीस कदम आगे हैं। जे उसो ने Royal Rumble मैच में 20वें नंबर पर ही एंट्री की थी। ऐसे में यह संभव है कि यह दोनों साथ में काम कर रहे हों। वैसे भी जिस तरह से 21 साल बाद जॉन सीना ने Elimination Chamber मैच जीतने के बाद हील टर्न लिया था, उसके बाद यह संभव है कि यह तीनों एक साथ काम कर रहे हों। जॉन ने चैंबर मैच जीता, जबकि जे उसो ने रंबल मैच में विजय पाई थी। यह सब द रॉक के इशारे पर हुआ हो सकता है, और यह संभव है कि जे, द ग्रेट वन के साथ मिलकर हील बन जाएं।
#2 WWE फैंस ने हाल में जे उसो के Royal Rumble मैच जीतने पर नाराजगी जताई थी
जे उसो ने जब Royal Rumble मैच जीता था, तो फैंस नाराज हुए थे। जे ने इस सबके बीच अपना अंदाज नहीं बदला, लेकिन जिस तरह से जॉन ने Elimination Chamber 2025 में हील टर्न लिया था, उसी तरह से पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी निगेटिव रूप में नजर आ सकते हैं। वह भी जॉन की तरह फैंस की नाराजगी को अपने काम का आधार बना सकते हैं। जे को मालूम है कि WWE फैंस पलक झपकते ही पलट जाते हैं। ऐसे में वह उनकी नाराजगी का इस्तेमाल करके WrestleMania 41 में हील टर्न ले सकते हैं और चीटिंग से चैंपियन बन सकते हैं।
#1 जे उसो के अंदाज को WWE फैंस ने ध्यान देना शुरू किया है
जे उसो ने जब WWE SmackDown छोड़ा था तो उन्होंने जो इशारा किया था, उसको लेकर फैंस ने अपने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। जे ने जिस तरह का इशारा किया था, वह द रॉक के उस तरीके से मेल खाता है जो उन्होंने Elimination Chamber 2025 में किया था। इसके बाद ऐसे कयास लगने लगे हैं कि शायद वह ही द रॉक के साथ जुड़े हुए हैं और यह इनका कोई बड़ा ग्रुप है। अगर फैंस के कयास सच निकलते हैं, तो उससे सबको जे का एक ऐसा रूप देखने को मिल सकता है। WrestleMania 41 में इसका खुलासा करना बड़ा झटका रह सकता है।