Things Seth Rollins Need To Change: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस और सीएम पंक को हराया था। इसके लिए उन्हें पॉल हेमन का साथ मिला और फिर पिछले हफ्ते हुए Raw एपिसोड में उन्होंने अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। अब रॉलिंस एक हील हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वह तीन चीजें जो WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को हील के रूप में सफल होने के लिए करनी चाहिए।#3 सैथ रॉलिंस को WWE द्वारा एक नया थीम सॉन्ग देना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने जब WWE Raw के पिछले हफ्ते हुए एपिसोड में अपने हील टर्न को लेकर बात की, तो उनकी एंट्री के समय फैंस उनका थीम सॉन्ग गा रहे थे। रॉलिंस का एंट्री म्यूजिक फैंस का प्रिय है, और यह काफी पुराना है। एक तरफ जहां फैंस का यह प्यार रॉलिंस के प्रभाव को बताता है, तो वहीं यह उनके हील टर्न को खराब करता है। ऐसे में कंपनी को रॉलिंस को एक ऐसा टीम सॉन्ग देना चाहिए, जिसके अंदर कोई भी उसको ना गा सके। यह उनके हील टर्न को फैंस के बीच लोकप्रिय बनाएगी। #2 सैंथ रॉलिंस अपने प्रोमो के अंदाज को WWE में बदलकर धमाल कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसैंथ रॉलिंस अक्सर अपने प्रोमो में फैंस को इसका हिस्सा बना देते हैं। अब चूंकि वह एक हील हैं, तो उन्होंने अपने प्रोमो के अंदाज को बदलना होगा। अब वह और सीरियस नजर आने चाहिए और उन्हें यह बताना चाहिए कि अगर किसी ने सैमी ज़ेन की तरह उनकी बात नहीं मानी तो उसका हाल बुरा होगा। इससे उनके प्रोमो और अंदाज दोनों को फायदा होगा। रॉलिंस ने हमेशा ही वह काम किया है जिसने उन्हें फैंस के बीच में एक बड़ी पहचान दिलाई है। #1 सैथ रॉलिंस WWE के बड़े चैंपियन को निशाना बना सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्हें चैंपियनशिप के साथ देखने का अपना मजा है। वह नई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले पहले सुपरस्टार थे। अब वह इस समय टाइटल के बिना बेहद अच्छा काम तो कर रहे हैं, लेकिन एक चैंपियन के रूप में उन्हें देखना सुखद अनुभव होगा। सैमी ज़ेन को निशाना बना चुके रॉलिंस, जे उसो पर नजर जमा सकते हैं। जब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो की स्टोरी लोगन पॉल के साथ खत्म होती है, तो उसके बाद सैथ रॉलिंस टाइटल को जीतने की कोशिश कर सकते हैं। ब्रॉन ब्रेकर की ताकत और पॉल हेमन के दिमाग के चलते यह बेहद आसान हो सकता है।