3 तरीके जिनसे WWE में रोमन रेंस के बिना सोलो सिकोआ से पॉल हेमन अपना बदला ले सकते हैं

wwe
WWE SmackDown में पॉल हेमन के ऊपर हुआ था खतरनाक अटैक (Photo: WWE.com)

Ways Paul Heyman Get Revenge Solo Sikoa Without Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया है। पिछले महीने उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक किया था। तब से हेमन रिंग में नज़र नहीं आए हैं।

Ad

पॉल हेमन बदले के मूड में जरूर होंगे। कहा जा रहा है कि SummerSlam में रेंस की वापसी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे रोमन के बिना सिकोआ से हेमन बदला ले सकते हैं।

#3 WWE दिग्गज द रॉक के साथ वापसी कर सकते हैं पॉल हेमन

Ad

देखा जाए तो ब्लडलाइन में द रॉक से बड़ा सुपरस्टार कोई दूसरा नहीं है। WWE एंगल से बात करें तो रॉक के पास पूरी ताकत और अधिकार हैं। वो कभी भी रिंग में वापसी कर सकते हैं। पॉल हेमन इस दौरान उनके साथ दिख सकते हैं। ये बहुत बड़ा पल होगा।

द रॉक आकर सोलो सिकोआ के खिलाफ बड़े निर्णय ले सकते हैं। वो हेमन के कहने पर उन्हें ट्राइबल चीफ की गद्दी से हटा सकते हैं। अगर फ्यूचर में द ग्रेट वन और पॉल की वापसी साथ में हुई तो फिर ये हैरान कर देने वाला क्षण होगा।

#2 WWE Summerslam 2024 में पॉल हेमन सभी को चौंका सकते हैं

Ad

Summerslam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सिकोआ कह चुके हैं कि वो इस टाइटल को ब्लडलाइन में वापस लाकर रहेंगे। सोलो के इस सपने को पॉल हेमन तोड़ सकते हैं।

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान हेमन की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। वो सिकोआ का ध्यान भटका सकते हैं। इसका फायदा कोडी को मिल जाएगा और वो आराम से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे।

#1 क्या WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी के साथ एंट्री करेंगे पॉल हेमन?

Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी, द उसोज़ और सोलो सिकोआ के पिता हैं। वो ब्लडलाइन को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं। कई बार वो इस फैक्शन के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। पॉल हेमन बड़ा गेम खेलकर सिकोआ को हैरान कर सकते हैं।

रिकिशी को पॉल हेमन अपने साथ ला सकते हैं। इससे ब्लडलाइन की स्टोरी का एक और नया चैप्टर शुरू हो जाएगा। रिकिशी अपने छोटे बेटे को हेमन के साथ गलत व्यव्हार करने की सजा दे सकते हैं। यहां से हेमन का बदला भी पूरा जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications