The Bloodline में खतरनाक स्टार के शामिल होने के बाद मौजूदा ट्राइबल चीफ के पिता और WWE दिग्गज की आई प्रतिक्रिया, दिलचस्प मैसेज देकर चौंकाया

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मचा था जबरदस्त बवाल (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मचा था जबरदस्त बवाल (Photo: WWE.com)

WWE Legend Rikishi Sends Message: SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जैकब फाटू (Jacob Fatu) ने डेब्यू कर बवाल मचाया। उन्होंने मेन इवेंट में आकर कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस की हालत खराब की। WWE हॉल ऑफ फेमर रिकिशी (Rikishi) ने अब एक दिलचस्प संदेश साझा किया है।

Ad

रिपोर्ट सामने आई थी कि अप्रैल में ही फाटू ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। उनके डेब्यू का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। लंबे समय बाद SmackDown के एपिसोड में फाटू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अकेले ही तीन बेबीफेस सुपरस्टार्स की हालत खराब की। अब ब्लडलाइन में एक और सुपरस्टार की एंट्री हो गई है।

रिकिशी ने ब्लडलाइन के चारों सुपरस्टार्स (सोलो सिकोआ, टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जैकब फाटू) की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने ब्लड का इमोजी भी पोस्ट किया। उन्होंने इसके जरिए इस फैक्शन का समर्थन किया है।

Ad

जैकब फाटू के आने से द ब्लडलाइन अब काफी मजबूत हो गई है। ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड में काफी मजा आएगा। कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। कोडी ने लाइव इवेंट में बताया कि फाटू के अटैक से उनकी दो पसलियां भी टूट गईं हैं।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने ये भी बताया कि रोमन रेंस अब वापसी नहीं करने वाले हैं। उन्होंने ये बात पॉल हेमन को बताई लेकिन सुनकर सभी चौंक गए। इसके बाद अब काफी सवाल उठने लग गए हैं। कई लोगों का कहना है कि सोलो झूठ बोल रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर चीजों में काफी बदलाव हो सकता है।

क्या WWE SummerSlam 2024 में होगा रोमन रेंस का बड़ा मैच?

जीरो न्यूज ने बताया है कि रेंस आने वाले कुछ हफ्तों में वापसी कर सकते हैं। साथ ही साथ ये भी बताया है कि SummerSlam 2024 में कंपनी द्वारा रेंस और सिकोआ के बीच मैच का प्लान तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत ही महत्वपूर्ण फैंस के लिए रहेंगे। द ब्लडलाइन की स्टोरी पर सभी की नजरें रहेंगी। अगर रेंस आ गए तो फिर बवाल होना लाजिमी है। कंपनी ने कुछ ना कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications