3 चीज़ें जिनका उपयोग सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस को रोकने के लिए कर सकते हैं

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ भला कैसे रोकेंगे रोमन रेंस का कहर (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ भला कैसे रोकेंगे रोमन रेंस का कहर? (Photos: WWE.com)

Solo Sikoa Avenge Roman Reigns attack: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में वापसी करके सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पर हमला करने वाले रोमन रेंस ने यही सिलसिला SmackDown में भी जारी रखा, जहां उन्होंने जेकब फाटू की गैरमौजूदगी में पूरे ब्लडलाइन को अपने हमले का निशाना बनाया।

Ad

ऐसे में सोलो सिकोआ को रोमन को रोकने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे, वरना मुश्किल बहुत बढ़ चुकी होगी। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीज़ें बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल सोलो सिकोआ द्वारा रोमन रेंस को रोकने के लिए WWE में किया जा सकता है।

#3 सोलो सिकोआ द्वारा WWE में द ब्लडलाइन के नए मेंबर के रूप में हिकुलियो की एंट्री कराई जा सकती है

Ad

सोलो सिकोआ के इन्फोर्सर जेकब फाटू शायद SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स को अनाउंसर डेस्क पर स्प्लैश देने के चक्कर में चोटिल हो गए हैं। ऐसे में सोलो को उनकी कमी को पूरा करने के लिए एक मेंबर चाहिए और यह हिकुलियो से बेहतर कोई नहीं हो सकता है, जो कि पहले ही WWE के साथ साइन कर चुके हैं

अगर WWE उन्हें एक विलन के तौर पर दिखाना चाहती है, तो इससे बेहतर स्टोरी, किरदार और मौका नहीं होगा। हिकुलियो को रोमन रेंस जैसे विरोधी को चित करने का प्रयास करने से करियर में फायदा होगा। सोलो इनको लाकर रोमन के मोमेंटम को ठप करने का प्रयास कर सकते हैं।

#2 जे उसो को अपने ब्लडलाइन का हिस्सा बनाने का प्रयास कर सकते हैं WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ को मालूम है कि जे उसो और रोमन रेंस के बीच चीज़ें अच्छी तरह से खत्म नहीं हुई थीं। वह जानते हैं कि रोमन ने जे की बातों में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और ना ही उनके योगदान को माना। सोलो, जे उसो के दिमाग में यह बातें डाल सकते हैं कि रोमन ने कभी भी उन्हें अच्छे से ट्रीट नहीं किया।

इन बातों से बहला फुसलाकर वह जे उसो को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर सकते हैं।। रोमन के वापस आने के बाद से जे के भी ब्लडलाइन में वापस आने के कयास लगने लगे हैं। सोलो इस तरह से जे को बहकाकर अपने साथ जोड़ने का प्रयास करके इस स्टोरी को बेहतर करते हुए रोमन रेंस को रोकने का प्रयास कर सकते हैं।

#1 पॉल हेमन को भी अपने ब्लडलाइन के साथ WWE में जोड़ना चाहेंगे सोलो सिकोआ

Ad

पॉल हेमन पर सोलो सिकोआ ने कुछ समय पहले तब हमला किया था, जब उन्होंने पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को अपना ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कर दिया था। पॉल और रोमन के SummerSlam 2024 से जुड़े बैकस्टेज फोटो भी सामने आए हैं, लेकिन धोखा फिर भी हो सकता है।

सोलो किसी तरह से पॉल हेमन को अपने साथ जोड़ सकते हैं। यह मुमकिन है कि द वाइजमैन अपने स्टाइल से रोमन को सबके सामने सपोर्ट करें, लेकिन पीठ पीछे वह सोलो का साथ दें। इसके होने की संभावना कम है लेकिन नामुमकिन नहीं है, क्योंकि एक समय पर पॉल ने सीएम पंक को भी धोखा दिया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications