3 तरीके जिनसे Paul Heyman की WWE में धमाकेदार वापसी हो सकती है

WWE में कुछ बहुत धमाकेदार हो सकता है अगर पॉल हेमन वापस आ गए (Photo: WWE.com)
WWE में कुछ बहुत धमाकेदार हो सकता है अगर पॉल हेमन वापस आ गए (Photo: WWE.com)

Ways for Paul Heyman Return: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) 28 जून 2024 को हुए स्मैकडाउन (SmackDown) के बाद से ही टीवी से दूर हैं। यहां पर उन्हें न्यू ब्लडलाइन से हमले का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने सोलो सिकोआ को अपना ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कर दिया था। उनके वापस आने से ना सिर्फ ब्लडलाइन की स्टोरी को फायदा होगा, बल्कि अब WWE में वापस आ चुके रोमन रेंस भी उनकी मदद से कई मुश्किलों को पार कर सकेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन तरीके बताने वाले हैं जिनसे पॉल हेमन की WWE में धमाकेदार वापसी हो सकती है।

Ad

#3 पॉल हेमन का WWE SmackDown में सोलो सिकोआ और द ब्लडलाइन द्वारा अपहरण किया जा सकता है

youtube-cover
Ad

पॉल हेमन WWE और रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ वाले किरदार में अहम महत्व रखते हैं। अब वह इस समय रिंग से दूर हैं। SummerSlam 2024 में वापसी करने वाले और Bad Blood 2024 में सोलो सिकोआ और द ब्लडलाइन मेंबर जेकब फाटू को कोडी रोड्स के साथ मिलकर हराने वाले रोमन रेंस को डराने और धमकाने के लिए सोलो और उनकी ब्लडलाइन पॉल हेमन का अपहरण कर सकती है। कंपनी ने ऐसे एंगल पहले भी किए हैं और यह आजकल के PG एरा के हिसाब से भी सही कंटेंट है। ऐसा करके सोलो द्वारा Roman पर दबाव बनाया जा सकता है कि वह उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करें।

#2 पॉल हेमन द्वारा WWE में जे उसो को ओरिजिनल ब्लडलाइन का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा सकता है

Ad

जे उसो इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। उन्होंने यह धमाल 23 सितंबर 2024 को हुए Raw में किया था। वह इसके बाद अपनी चैंपियनशिप को हालिया Raw एपिसोड में ज़ेवियर वुड्स के खिलाफ रिटेन कर चुके हैं। जे पिछले साल तक द ब्लडलाइन का हिस्सा थे और बाद में अलग होकर Raw में सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम करने लगे थे। पॉल वापस आकर यीट मास्टर को इस बात के लिए मना सकते हैं कि उन्हें भी फिर से द ओरिजिनल ब्लडलाइन में शामिल हो जाना चाहिए। रोमन रेंस और जिमी उसो तो Bad Blood 2024 में साथ आ गए और अब जे उसो को पॉल वापस से साथ ला सकते हैं।

#1 WWE में वापसी करके द रॉक का साथ दे सकते हैं पॉल हेमन

youtube-cover

द रॉक ने Bad Blood 2024 के अंतिम पलों में वापसी की थी। उन्होंने रोमन रेंस और कोडी रोड्स की तरफ देखा, पिन वाला तीन काउंट किया और एक इशारा करके बैकस्टेज चले गए। पॉल हेमन इस समय रिंग से दूर हैं लेकिन वह अगर वापस आकर रोमन रेंस की मदद करने का नाटक करें, तो भी फैंस को पसंद आएगा। पॉल बाद में पासा पलट सकते हैं और द फाइनल बॉस का साथ देना की बात कर सकते हैं। पॉल के लिए यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि 2013 में हुए Money in the Bank इवेंट में उन्होंने सीएम पंक को धोखा दिया हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऐसा होता है या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications