3 सबसे खराब फैसले जो Vince McMahon ने WWE को अलविदा कहने से पहले पिछले एक दशक में लिए थे

Ujjaval
विंस मैकमैहन ने WWE में कई खराब फैसले लिए हैं (Photo: WWE.com)
विंस मैकमैहन ने WWE में कई खराब फैसले लिए हैं (Photo: WWE.com)

Worst Vince McMahon Decisions in Last Decade: WWE को आगे लाने में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का बड़ा हाथ रहा। वो दशकों तक WWE के क्रिएटिव हेड और चेयरमैन रहे। इसी बीच उन्होंने कई ऐतिहासिक इवेंट दिए और सुपरस्टार्स को पुश देकर मेगास्टार बनाया। विंस का रेसलिंग जगत में काफी बड़ा योगदान है और वो पिछले कुछ समय से रेसलिंग से पूरी तरह दूर हो गए। जल्द ही उनकी नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री आने वाली है।

Ad

विंस मैकमैहन ने WWE को अलविदा कहने से पहले अपने कार्यकाल में कई खराब फैसले लिए। हालांकि, पिछले एक दशक में गलत फैसलों की संख्या बहुत बढ़ गई। मैकमैहन के कुछ गलत निर्णय का असर WWE और सुपरस्टार्स पर पड़ा। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे खराब फैसलों के बारे में बात करेंगे, जो विंस मैकमैहन ने WWE को अलविदा कहने से पहले पिछले एक दशक में लिए थे।

3- WWE WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर का रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप रिटेन करना

youtube-cover
Ad

WrestleMania 34 के मेन इवेंट में विंस मैकमैहन ने पिछले एक दशक का सबसे खराब फैसला किया। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला और यह काफी ज्यादा ब्रूटल साबित हुआ। फैंस को उम्मीद थी कि रोमन आखिर जीत दर्ज करते हुए ब्रॉक के पार्ट-टाइमर के तौर पर रन का अंत कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ब्रॉक लैसनर ने इस मैच में जीत दर्ज करके फैंस को चौंका दिया और चैंपियनशिप रिटेन की। इसका स्टोरीलाइन के हिसाब से कोई सेंस नहीं था और फैंस भी गुस्से में थे। इस एक फैसले ने WrestleMania 34 के मेन इवेंट को पूरी तरह से खराब कर दिया था। बाद में विंस को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने SummerSlam में रोमन रेंस को लैसनर पर जीत दर्ज करने के लिए बुक किया।

2- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग द्वारा द फीन्ड के चैंपियनशिप रन का अंत कराकर उनके कैरेक्टर को खराब कर देना

youtube-cover
Ad

WWE में ब्रे वायट अपने अनोखे कैरेक्टर वर्क के लिए जाने जाते थे। ईटर ऑफ वर्ल्ड्स गिमिक में सफलता हासिल करने के बाद ब्रे ने द फीन्ड गिमिक को लाने का फैसला किया। यह उनके पुराने कैरेक्टर के मुकाबले ज्यादा खतरनाक था और इसमें उन्हें काफी सफलता भी मिली। वो यूनिवर्सल चैंपियन बने और फैंस को उनका यह रन बहुत पसंद आया।

गोल्डबर्ग के खिलाफ उनका सऊदी अरब में हुए Super ShowDown 2020 में मैच हुआ था और यहां फैंस को उम्मीद थी कि द फीन्ड को दिग्गज के खिलाफ ताकतवर दिखाया जाएगा। हालांकि, गोल्डबर्ग ने मैच में डॉमिनेट करते हुए बड़ी जीत दर्ज की और चैंपियन बन गए। इससे द फीन्ड के कैरेक्टर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा और वो पहले की तरह फैंस का ध्यान खींचने में असफल रहे। यह विंस द्वारा लिए गए सबसे खराब फैसलों में से एक था।

1- रोमन रेंस को काफी समय बाद WWE में बतौर हील बुक करना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने 2014 में सिंगल्स स्टार के रूप में काम करना शुरू किया और इसके बाद उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश मिला। WWE ने उन्हें बेबीफेस के तौर पर आगे लाने की कोशिश की लेकिन फैंस द्वारा उन्हें कभी उतना पसंद नहीं किया गया। ऐसा लगा कि रोमन को बेबीफेस के बजाय हील के तौर पर काम करना चाहिए। इसके बावजूद रोमन को विंस मैकमैहन फेस के रूप में ही बुक करते रहे, जो उनकी बड़ी गलती रही।

2020 में आखिर रोमन का हील टर्न हुआ और यह काफी ज्यादा सफल साबित हुआ। सभी ने देखा कि किस तरह से रोमन ने अपना वर्चस्व कायम किया और इतिहास के सबसे अच्छे हील बन गए। उन्होंने इसी बीच ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन दिया। इस चीज़ ने साबित किया कि इतने सालों तक विंस मैकमैहन का रोमन रेंस को बेबीफेस के तौर पर बुक करना सबसे बड़ी गलती रही।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications