3 गलत कदम जो Roman Reigns को WWE Crown Jewel के बाद बिल्कुल नहीं उठाने चाहिए 

WWE, Crown Jewel 2024, Roman Reigns, The Usos, The Rock, Sami Zayn,
रोमन रेंस का WWE में अगला कदम क्या होने वाला है? (Photo: WWE.com)

Wrong Steps Roman Reigns Not Take: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE Crown Jewel में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के हाथों पिन हो गए। रोमन इस करारी हार के बाद काफी निराश दिखाई दिए थे। वो जरूर इस चीज का सिकोआ और उनके फैक्शन से बदला लेना चाहेंगे। हालांकि, रेंस को जल्दीबाजी में आकर कोई गलत फैसला नहीं लेना चाहिए। इससे असली ट्राइबल चीफ के लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 गलत कदम का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस को WWE Crown Jewel के बाद बिल्कुल नहीं उठाने चाहिए।

Ad

3- WWE Crown Jewel के बाद रोमन रेंस का सैमी ज़ेन के साथ दुश्मनी की शुरूआत करना

Ad

नई ब्लडलाइन ने Crown Jewel में सिक्स-मैन टैग टीम मैच में जीत के बाद भी रोमन रेंस और उनके भाइयों पर हमला करना जारी रखा था। इसके बाद सैमी ज़ेन वहां अपने साथी जे उसो को बचाने आ गए थे। यही नहीं, सैमी ने सोलो सिकोआ पर अटैक कर दिया था।

इस ब्रॉल के दौरान ज़ेन ने गलती से रोमन रेंस पर भी अटैक कर दिया था। संभव है कि रोमन इस वजह से सैमी ज़ेन के साथ दुश्मनी की शुरूआत करने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि, सैमी एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि रेंस को नए ब्लडलाइन से बदला लेने में मदद कर सकते हैं। यही कारण है कि असली ट्राइबल चीफ का ज़ेन के खिलाफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना ज्यादा सही रहेगा।

2- रोमन रेंस का WWE में द उसोज़ को हार का जिम्मेदार ठहराना

Ad

रोमन रेंस जब WWE में हील की भूमिका में थे तो वो कुछ मौकों पर अपने द्वारा की गई गलती का जिम्मेदार उनके फैक्शन के मेंबर्स को ठहराते हुए दिखाई दिए थे। देखा जाए तो रोमन Crown Jewel में द उसोज़ के साथ मिलकर लड़ते हुए दिखाई दिए थे। यही कारण है कि वो हार का जिम्मेदार उसोज़ को ठहरा सकते हैं।

हालांकि, जे उसो ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि वो उनके साथ बुरा व्यवहार होने पर असली ब्लडलाइन को छोड़ देंगे। यही कारण है कि रोमन रेंस को द उसोज़ को हार का जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। इसके बजाए रोमन को भाइयों के साथ मिलकर हील स्टार्स को सबक सिखाने का प्लान बनाना चाहिए।

1- रोमन रेंस को द रॉक को WWE में वापस बुलाने की गलती नहीं करनी चाहिए

Ad

रोमन रेंस-द उसोज़ की सोलो सिकोआ और उनके फैक्शन के साथ दुश्मनी काफी बढ़ चुकी है। देखा जाए तो द रॉक WrestleMania XL तक रोमन की टीम का हिस्सा थे। यही कारण है कि रेंस हील स्टार्स को सबक सिखाने के लिए रॉक की मदद लेने का फैसला कर सकते हैं।

हालांकि, फाइनल बॉस ने Bad Blood में सरप्राइज वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ दुश्मनी शुरू करने के संकेत दिए थे। इस दौरान सोलो सिकोआ के हाव-भाव से भी लगा था कि द रॉक उनकी टीम में हैं। यही कारण है अगर रोमन WWE में रॉक की वापसी कराते हैं तो यह चीज उनपर ही भारी पड़ सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications