Stars Should Not Eliminate Roman Reigns: 2025 के मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच पर सभी WWE फैंस की नज़र है। इस मुकाबले में रोमन रेंस (Roman Reigns) हिस्सा लेंगे। वो 5 साल बाद इस मैच में जगह बनाएंगे और सभी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। वो जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं लेकिन कुछ स्टार्स उन्हें एलिमिनेट करके उनका सपना तोड़ सकते हैं। इसके लिए मैच में कुछ अच्छे विकल्प हैं। दूसरी ओर कुछ स्टार्स को ऐसा करने का चांस नहीं मिलना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें 2025 के Royal Rumble मैच में रोमन रेंस को एलिमिनेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
3- WWE Royal Rumble मैच में सैमी ज़ेन को रोमन रेंस को बाहर नहीं करना चाहिए
सैमी ज़ेन और रोमन रेंस दोनों के बीच बड़ा इतिहास रहा है। उन्होंने साथ मिलकर काम किया है और वो एक-दूसरे के बड़े दुश्मन भी रहे हैं। मौजूदा समय में उनके रिश्ते अच्छे हैं और वो WWE Survivor Series WarGames 2024 में साथ काम करते हुए नज़र आए थे। फैंस दोनों को एक साथ देखकर खुश थे। कोई भी अभी उनके बीच अनबन नहीं चाहेगा। सैमी ज़ेन ने Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान कर दिया है और इसमें उनके साथी रोमन रेंस भी होंगे।
सैमी ने दावा किया है कि वो रंबल मैच जीतेंगे लेकिन उन्हें इसके लिए रोमन को निशाना नहीं बनाना चाहिए। अंत तक अगर वो और रोमन बचे, तो अलग बात है लेकिन इसके पहले उन्हें मौजूदा ट्राइबल चीफ के खिलाफ नहीं जाना चाहिए। इससे उनके रिश्ते खराब हो सकते हैं। फैंस अभी उन्हें अलग होते हुए या एक-दूसरे का दुश्मन बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं। इसी वजह से सैमी को रोमन को एलिमिनेट नहीं करना चाहिए।
2- WWE स्टार रे मिस्टीरियो का रोमन रेंस को बाहर करना स्टोरीलाइन में कोई फायदा नहीं कराएगा
WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने 2025 के Royal Rumble मैच में एंट्री का ऐलान किया है। वो पहले इस मैच को जीत चुके हैं और काफी बार इसमें हिस्सा ले चुके हैं। मिस्टीरियो के पास बहुत अनुभव है और वो इसका उपयोग करके मैच जीतना चाहेंगे। इस मैच में उनके पूर्व विरोधी रोमन रेंस भी हैं। मिस्टीरियो सबसे बड़े स्टार को बाहर करके अपनी जीत के चांस बढ़ाना चाहेंगे लेकिन ऐसा करना बिजनेस के हिसाब से गलत होगा।
रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो पहले आमने-सामने आ चुके हैं और रोचक स्टोरी दे चुके हैं। अब दोनों बेबीफेस हैं और उनके बीच दोबारा दुश्मनी शुरू करने का कोई मतलब नहीं बनेगा। इसी वजह से रोमन को बाहर किए जाने का प्लान है, तो फिर इसके लिए रे मिस्टीरियो को नहीं चुना जाना चाहिए। ऐसा करने से स्टोरीलाइन में कोई फायदा नहीं होगा। रेंस को ऐसे स्टार द्वारा बाहर किया जाना चाहिए, जिससे उनकी आगे स्टोरी लंबी चल सके।
1- WWE स्टार जे उसो का रोमन रेंस को एलिमिनेट करना फैंस को शायद पसंद नहीं आएगा
रोमन रेंस और जे उसो दोनों अभी साथ हैं। इतने खराब रिश्ते होने के बावजूद वो साथ आ चुके हैं और यह बड़ी बात है। जे उसो हालिया हार के बाद अब Royal Rumble मैच जीतने की हुंकार भर चुके हैं। इस मुकाबले में उनके साथी और भाई रोमन रेंस भी रहने वाले हैं। दोनों के बीच पहले काफी मैच हो चुके हैं और वो एक-दूसरे के बड़े दुश्मन रहे हैं। वो बड़ी मुश्किल से मनमुटाव खत्म करके फिर साथ आए हैं।
अभी दोनों को WWE फैंस आगे भी एक-दूसरे की मदद करते हुए देखना चाहते हैं। उनके बीच अभी स्टोरीलाइन शुरू करने का कोई मतलब नहीं होने वाला है। इसी वजह से जे का अपने ही भाई का सपना तोड़ना और उन्हें बीच मैच से बाहर निकालना सही नहीं होगा। इसी वजह से जे को रोमन को 2025 के Royal Rumble मुकाबले से एलिमिनेट नहीं करना चाहिए, बल्कि दोनों को साथ मिलकर अपने दुश्मनों को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश करनी चाहिए।