3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ Roman Reigns की 2025 में बिल्कुल हार नहीं होनी चाहिए

WWE, Roman Reigns, Cody Rhodes, CM Punk, Seth Rollins,
क्या WWE में एक बार फिर होगा रोमन रेंस vs कोडी रोड्स? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Shouldn't Lose: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE Raw के Netflix प्रीमियर पर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को हराकर 2025 की धमाकेदार शुरूआत की थी। इस वजह से रोमन एकमात्र ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। देखा जाए तो रेंस के मौजूदा समय में कई दुश्मन हैं और इनमें से कुछ के खिलाफ इस साल उनका मैच देखने को मिल सकता है। OTC को इन मैचों में बेहतरीन बुकिंग देने की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनके खिलाफ रोमन रेंस की 2025 में बिल्कुल भी हार नहीं होनी चाहिए।

Ad

3- क्या WWE में 2025 में होगा रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस?

Ad

सैथ रॉलिंस WWE में सालों से रोमन रेंस के दुश्मन बने हुए हैं। सैथ WWE में रोमन के साथियों के साथ दोस्ती कर चुके हैं लेकिन वो अभी भी रेंस के खिलाफ जहर उगलने से पीछे नहीं हटते हैं। देखा जाए तो रॉलिंस vs ट्राइबल चीफ बहुत बड़ा मुकाबला है और कंपनी इस साल इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच कराने का फैसला कर सकती है।

रोमन रेंस WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस के दखल के कारण अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे। रोमन अभी तक सैथ से इस चीज का बदला नहीं ले पाए हैं। यही कारण है कि रेंस को रॉलिंस के खिलाफ संभावित मैच में हार के लिए बुक करना बिल्कुल सही नहीं रहेगा। इससे रॉलिंस का रेंस पर दबदबा बढ़ जाएगा और ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर को काफी नुकसान होगा।

2- क्या सीएम पंक WWE में 2025 में रोमन रेंस को हराएंगे?

Ad

सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच भी WWE में काफी समय से मैच टीज़ किया जा रहा है। अफवाहों की माने तो कंपनी का पंक और रोमन के बीच WrestleMania 41 में मैच कराने का प्लान है। देखा जाए तो सीएम WWE में वापसी के बाद से ही ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं।

इस वजह से संभव है कि पंक WWE में रेंस के खिलाफ मैच होने पर उन्हें भी हरा सकते हैं। हालांकि, सीएम पंक उन चुनिंदा दिग्गजों में शामिल हैं जिन्हें रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ बनने के बाद अभी तक हराया नहीं हैं। यही कारण है कि मैच होने की स्थिति में रोमन को पंक को हराने की उपलब्धि हासिल करने देनी चाहिए।

1- क्या रोमन रेंस vs कोडी रोड्स WWE में तीसरी बार होने वाला है?

Ad

कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में बादशाहत का अंत किया था। रोमन ने उला फाला हासिल करने के बाद अब अपना टाइटल वापस हासिल करने का मन बना लिया है। रेंस ने पॉल हेमन के जरिए कोडी के सामने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं।

इस वजह से रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए तीसरा मैच होने की संभावना काफी बढ़ चुकी है। देखा जाए तो रोमन का टाइटल रन यादगार रहा था और वो एक बार फिर चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। यही कारण है कि रेंस को कोडी के खिलाफ मैच होने की स्थिति में जीत के लिए बुक करना ज्यादा सही रहेगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications