#4. राउडी रोंडा राउजी

UFC से WWE में आगमन कभी भी आसान नहीं होता है। लेकिन जिस तरह से WWE 'राउडी' रोंडा राउजी को लेकर गई है, वह उनके पहले साल को और भी बना देती है। रॉयल रंबल पीपीवी में महिला रॉयल रंबल मैच के बाद अपनी पहली उपस्थिति देने के बाद से एक अच्छी विमेंस चैंपियन के रूप में खुद को स्थापित करने तक का रोंडा का सफर अविश्वसनीय रहा है।
2018 के दौरान रोंडा राउजी एक भी मैच नहीं हारी हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि WWE "बैडेस्ट विमेन ऑन द प्लैनेट" के बारे में क्या सोचती है। एक रोमांचक मैच में एलेक्सा ब्लिस को हराकर उन्होंने समरस्लैम में अपनी पहली रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीती। नाया जैक्स और शार्लोट फ्लेयर पर जीत के साथ रोंडा ने खुद की असुका जैसी स्ट्रीक बना ली है।
एवोल्यूशन को मेन इवेंट करते हुए उन्होंने निकी बैला को हराकर साबित किया कि वह लम्बी रेस की खिलाड़ी हैं।