WWE को दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बने रहने के लिए ऑडियंस के सपोर्ट और अच्छे रेटिंग की जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि फैंस को WWE शोज के हर एक एपिसोड के लिए उत्सुक बनाए रखने के लिए क्रिएटिव टीम पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आपको बता दें, किसी भी अच्छे शो की खासियत यह होती है कि उस शो का ऐसा चौंकाने वाला अंत होता है कि शो खत्म होने के बाद भी फैंस उस चीज के बारे में बात करते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE RAW और SmackDown की 5 टीमें जो जल्द ही टूट सकती है
WWE भी इस चीज का खास ध्यान रखती है कि उनके शोज का चौंकाने वाला अंत हो ताकि आने वाले एपिसोड्स के लिए फैंस के मन में उत्सुकता बनी रहे। हालांकि, WWE शोज के हर एक एपिसोड का चौंकाने वाला अंत नही होता लेकिन इस हफ्ते RAW के मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और एलेक्सा ब्लिस के सैगमेंट के दौरान जो कुछ भी हुआ उस चीज ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास में शोज के हुए 5 चौंका देने वाले अंत का जिक्र करने वाले हैं।
5- डेनियल ब्रायन के रिटायरमेंट से वापसी के बाद केविन ओवेंस और सैमी जेन का उनपर हमला करना (WWE SmackDown)
मार्च 20, 2018 को एक इमोशनल प्रोमो में डेनियल ब्रायन ने खुद के रिटायरमेंट से वापसी करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद केविन ओवेंस और सैमी ने रिंग में आकर उन्हें बधाई दी और ब्रायन को उनका टीम ज्वाइन करने का ऑफर दिया। हालांकि, ब्रायन उन दोनों सुपरस्टार्स की टीम ज्वाइन करने के बिलकुल भी मूड मे नहीं थे और इसके बजाए उन्होंने शेन मैकमैहन पर हमला करने के लिए उन दोनों को फायर कर दिया।
ये भी पढ़ें: WWE इतिहास में हुए 5 सबसे लोकप्रिय इंटरजेंडर मैच जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी
इसके बाद सैमी और केविन ने वहां से जाने का नाटक किया लेकिन जल्द ही उन्होंने ब्रायन पर बुरी तरह हमला कर दिया और उन्होंने रिंग एप्रन पर ब्रायन को इतनी जोर से पॉवरबॉम्ब दिया कि फैंस यह सोचने को मजबूर हो गए कि क्या इतनी बुरी तरह पिटाई खाने के बाद ब्रायन की रिंग में वापसी हो पाएगी?
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं