"Brock Lesnar की जितनी तारीफ करूं उतनी कम हैं"- WWE दिग्गज Ronda Rousey ने बीस्ट की शान में गढ़े कसीदे  

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Ronda Rousey: WWE SmackDown सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने इस बार दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की तारीफ की। रोंडा राउजी ने अपने UFC के पुराने दिनों को भी याद किया। रोंडा राउजी ने UFC में बहुत नाम कमाया और वो चैंपियन भी रहीं। ब्रॉक लैसनर ने भी UFC में काम किया और उनका रन भी अच्छा रहा था। हालांकि लैसनर को UFC से ज्यादा सफलता WWE में मिली। रोंडा राउजी ने UFC में अपना कद ऊंचा किया और अब वो WWE की भी बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर रोंडा राउजी का बड़ा बयान सामने आया

YouTube live stream के दौरान रोंडा राउजी ने ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा,

मुझे लगता है ब्रॉक लैसनर बहुत ही जबरदस्त हैं। मैं उनकी जितनी तारीफ करूं उतनी कम है। MMA में हम दोनों एक रास्ते पर कभी नहीं आए। जब वहां पर मेरा टाइम था उससे पहले कुछ समय के लिए वो रहे थे। WWE में आने के बाद तो वो और भी कूल हो गए। लैसनर सुपर स्मार्ट हैं। मैं उनके बारे में सोच भी नहीं सकती हूं।
Ad

लैसनर ने साल 2007 में MMA में अपना करियर शुरू किया था। साल 2011 में वो रिटायर हो गए थे। इससे पहले हैवीवेट चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की थी। इसके बाद UFC 200 में उन्होंने वापसी की थी। राउजी ने साल 2016 तक MMA में काम किया था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने WWE ज्वाइन किया।

रोंडा राउजी और ब्रॉक लैसनर में कई समानताएं हैं। राउजी से यहां पर पॉल हेमन के बारे में भी पूछा गया था। राउजी ने कहा कि मुझे जलन होती है कि रोमन रेंस के साथ वो इस समय हैं। पॉल हेमन के साथ राउजी काम करना चाहती हैं।

Ad

ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी दोनों इस समय WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल नए गिमिक के साथ वापसी की थी। राउजी ने इस साल Royal Rumble में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications