WWE के चैंपियन ने Roman Reigns को ललकारा, WrestleMania में होगा फर्स्ट टाइम एवर मैच?

WWE
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Trick Williams Addressed His Dream Match: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। पिछले चार साल उन्होंने धमाकेदार काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। अब हर कोई उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है। मौजूदा NXT चैंपियन ट्रिक विलियम्स (Trick Williams) ने भी रेंस को लेकर बड़ी इच्छा प्रकट की है। वो WrestleMania में उनके साथ मुकाबला लड़ना चाहते हैं। उन्होंने असली ट्राइबल चीफ को फर्स्ट टाइम एवर मैच के लिए ललकार दिया है।

Ad

NXT में ट्रिक विलियम्स इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। हाल ही में वो दूसरी बार चैंपियन बने। उन्होंने ईथन पेज को हराया था। पेज 86 दिनों तक चैंपियन रहे थे। ट्रिक ने साल 2021 में WWE ज्वाइन की थी। तब से वो NXT के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं। कुछ दिन पहले CW Sports ने अपने X अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विलियम्स ने अपने ड्रीम मैच को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस का सामना करना चाहते हैं । NXT चैंपियन ने कहा,

WrestleMania। ऑर्लैंडो, फ्लोरिडा में। वहां पर दो सुपरस्टार्स कम्पीट कर सकते हैं। ऐसा करने वाले दो बेस्ट। ट्रिक विलियम्स बनाम रोमन रेंस।
Ad

WWE Bad Blood में रोमन रेंस को मिली शानदार जीत

हाल ही में हुए WWE Bad Blood इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने बड़ी जीत हासिल की। दोनों ने मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को मात दी। मुकाबले में जिमी उसो ने भी धमाकेदार वापसी कर रेंस और कोडी की मदद की। अंत में द रॉक ने भी स्टेज एरिया में आकर सभी को चौंका दिया। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस और जिमी ने शुरूआत में अपनी बात रखी। मेन इवेंट में जिमी का मुकाबला सोलो सिकोआ से हुआ। उसो को हार का सामना करना पड़ा।

मैच खत्म होने के बाद सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने जिमी उसो पर अटैक किया। उन्हें बचाने रोमन रेंस आए लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। नंबर्स गेम के चलते रेंस और जिमी धराशाई हो गए। ब्लडलाइन की स्टोरी अब और ज्यादा मजेदार हो गई है। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि नई कहानियां सामने आ सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications