WWE NXT को इस बार नया चैंपियन मिल गया है। फिन बैलर ने एडम कोल को हराकर WWE NXT चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। पिछले हफ्ते हुए आयनर मैच का हिस्सा भी ये दोनों सुपरस्टार रहे थे। उस मैच में जॉनी गर्गानो और सिएम्पा भी मौजूद थे। कोल और बैलर के बीच वो मैच अंत में टाइ हो गया था। दोनों के बीच इस हफ्ते ये मैच हुआ। ये मैच काफी खास हुआ और अंत में फिन बैलर ने बाजी मार ली। फिन बैलर की जीत के बाद WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने शानदार ट्वीट कर बधाई दी।ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकालाWWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दी बधाईThrough different eras, a changing brand, and bringing @WWENXT to places it’s never been before ... and where it’s going next... @FinnBalor IS #WWENXT.Congratulations!!! #NXTSuperTuesday pic.twitter.com/ZEoY6FLSlb— Triple H (@TripleH) September 9, 2020फिन बैलर ने इतिहास रचा है, वो दो बार NXT चैंपियन बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा नाकामुरा और समोआ जो ही कर पाए है। साल 2015 में पहली बार NXT चैंपियन फिन बैलर बने थे। केविन ओेवेंस को उन्होंने हराया था। इसके बाद 292 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। जो के खिलाफ बाद में वो हार गए थे। फिन बैलर ने NXT में हमेशा अच्छा काम किया है। पिछले साल ही NXT में दोबारा फिन बैलर ने कदम रखा था। मेन रोस्टर में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल रही थी। उन्हें पुश भी नहीं मिल रहा था और ना ही किसी अच्छी स्टोरीलाइन में वो शामिल थे। रिंग में फिन बैलर के टैलेंट को देखकर हमेशा फैंस उन्हें पुश की बात करते थे।फिन बैलरर पहले यूनिवर्सल चैंपियन भी रह चुके हैं। काफी कम समय में उन्होंने फैंस के दिल में जगह बना ली थी। मेन रोस्टर में आने के बाद मात्र 27 दिन बाद उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल कर ली थी।पिछले साल WWE NXT में भी उनकी एंट्री धमाकेदार रही थी। फैंस हमेशा फिन बैलर को एक चैंपियन के रूप में देखना ज्याद पसंद करते हैं। ट्रिपल एच ने हमेशा फिन बैलर का समर्थन किया है। इस वजह से ही उन्होंने NXT में दोबारा बुलाया। ट्रिपल एच के साथ फिन बैलर ने हमेशा से अच्छा काम किया। कई बार फिन बैलर इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे ट्रिपल एच का बहुत बड़ा हाथ है। मेन रोस्टर में कई अच्छे मैच फिन बैलर ने लड़े है। इस वजह से थोड़ा बहुत पुश उन्हें दिया गया था। बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ वो अच्छे मैच दे चुके हैं।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी