WWE का ऐतिहासिक ऐलान, Triple H के बाद इस दिग्गज को मिलेगा सबसे बड़ा सम्मान; फैंस के लिए खुशखबरी

WWE
ट्रिपल एच का बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

Triple H Historical Announcement: WWE चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच (Triple H) ने स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड से पहले ऐतिहासिक ऐलान करते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। हंटर ने ऐलान किया कि पूर्व चैंपियन और दिग्गज स्टार मिशेल मैक्कूल को 2025 हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

Ad

हाल ही में ESPN's Get Up में द अंडरटेकर और उनकी पत्नी मिशेल मैक्कूल मौजूद थे। यहां पर ट्रिपल एच ने स्पेशल अपीयरेंस दी और सभी को सरप्राइज किया। उन्होंने कहा कि कैसे शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर ने उनके हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद हंटर ने मैक्कूल के साथ-साथ सभी को यह खुशखबरी दी कि उन्हें इस साल सबसे बड़ा सम्मान मिलने वाला है।

WWE ने आधिकारिक तौर पर पोस्ट करते हुए कहा,

"ट्रिपल एच ने जैसे ESPN's Get Up पर ऐलान किया कि मिशेल मैक्कूल को 2025 हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।"
Ad

मिशेल मैक्कूल ने 2004 में WWE Diva Search के साथ रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2006 में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था और इस बीच उनका प्रदर्शन भी काफी तगड़ा रहा। मैक्कूल ने ना सिर्फ खुद सफलता हासिल की, बल्कि दूसरी विमेंस रेसलर्स को भी राह दिखाई। उन्होंने अपने करियर में दो बार विमेंस चैंपियनशिप और दो बार डीवाज टाइटल अपने नाम किया। मिशेल आखिरी बार 2023 विमेंस Royal Rumble मैच में लड़ती हुई दिखाई दी थीं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ट्रिपल एच को भी WWE द्वारा इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

मिशेल मैक्कूल से पहले द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स ने हाल ही में ऐलान किया था ट्रिपल एच को 2025 हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। हंटर के अच्छे दोस्त माइकल्स-डैडमैन ने उन्हें सरप्राइज दिया था और यह न्यूज सभी को दी थी। चीफ कंटेंट ऑफिसर ने इस बात की उम्मीद नहीं की थी और कहा,

"एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास हर चीज़ के लिए बोलने के लिए कुछ ना कुछ होता ही है, लेकिन इस समय मैं स्पीचलैस हूं। मैं यहां से जाने के बाद निक खान को नहीं छोड़ने वाला हूं। मुझे नहीं पता कि क्या कह सकते हैं, बस शुक्रिया कहना चाहता हूं।"

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications