WWE Bad Blood को मेन इवेंट कर चुके 4 सुपरस्टार्स आज कहां हैं?

WWE Bad Blood काफी धमाकेदार रहा है (Photos: WWE.com)
WWE Bad Blood काफी धमाकेदार रहा है (Photos: WWE.com)

Bad Blood Main Eventers Current Status: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) का आयोजन 5 अक्टूबर को करने वाली है। इस शो के मेन इवेंट में अब तक हमेशा ही हैल इन ए सैल मैच हुआ है। इस साल भी एक Hell in a Cell मैच शो का हिस्सा होगा। इस शो से पहले अब तक यह इवेंट तीन बार किया जा चुका है। इसके मेन इवेंट में कुल चार सुपरस्टार्स रहे हैं। द अंडरटेकर (The Undertaker) इस शो के पहले मेन इवेंट का हिस्सा थे। इस आर्टिकल में हम आपको WWE Bad Blood को मेन इवेंट कर चुके 4 सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं और वो आज कहां हैं?

#4 द अंडरटेकर अब एक रिटायर्ड WWE दिग्गज हैं

द अंडरटेकर WWE Bad Blood 1997 के मेन इवेंट का हिस्सा थे। इस शो को Badd Blood: In Your House कहा गया था और इसका आयोजन 5 अक्टूबर 1997 को हुआ था। यह वही तारीख है, जब इस साल का इवेंट होने वाला है। 1997 में हुए इस शो के मेन इवेंट में द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के बीच में एक Hell in a Cell मैच हुआ था जिसका विजेता Survivor Series 1997 में WWF Championship के लिए ब्रेट हार्ट को चैलेंज करने वाला था। इस मैच को शॉन माइकल्स ने जीता था। द अंडरटेकर अब रिटायर्ड हैं और आखिरी बार WrestleMania XL की नाईट 2 के मेन इवेंट के दौरान अपीयरेंस देते हुए नजर आए थे।

#3 केविन नैश WWE में धमाल करने के बाद अब रिटायर्ड हैं

केविन नैश ने 15 जून 2003 को Bad Blood के मेन इवेंट में ट्रिपल एच के साथ मुकाबला किया था। इसमें द गेम अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे थे जबकि मिक फोली स्पेशल गेस्ट रेफरी थे। इस मैच के अंतिम पलों में ट्रिपल एच ने अपने स्लेजहैमर का इस्तेमाल करना चाहा जिसे फोली ने रोका और इसके चलते सेरीब्रल एस्सासिन ने मिक और केविन दोनों पर स्टील चेयर से हमला कर दिया। इसके बाद ट्रिपल एच ने नैश को पेडिग्री दी और फोली के पिन काउंट से किंग ऑफ किंग्स जीत गए। Bad Blood में Hell in a Cell मैच लड़ने वाले केविन नैश अब रिटायर्ड हैं और आखिरी बार 2020 के Hall of Fame सेरेमनी में नजर आए थे।

#2 ट्रिपल एच अब WWE के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर हैं

ट्रिपल एच के नाम Bad Blood में दो बार मेन इवेंट का हिस्सा होने का खिताब है। यह ही रिकॉर्ड उनके एक साथी रेसलर के भी नाम है। द गेम ने 2003 और 2004 में हुए Bad Blood इवेंट के दौरान Hell in a Cell मैच लड़े हैं। 2003 में वह अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को केविन नैश के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। वहीं 2004 में वह शॉन माइकल्स के साथ एक Hell in a Cell मैच का हिस्सा थे। उन्हें इन दोनों ही मैच में जीत मिली थी। वह अब रिंग में मैच नहीं लड़ते हैं क्योंकि उनकी सेहत खराब होने के कारण उन्होंने कुछ साल पहले रिटायरमेंट ले ली थी। वह आखिरी बार 13 सितंबर 2024 को SmackDown के USA नेटवर्क सीजन प्रीमियर एपिसोड के शुरूआती पलों में दिखाई दिए थे।

#1 शॉन माइकल्स WWE में NXT का काम संभालते हैं

शॉन माइकल्स Bad Blood के 1997 में पहले और 2004 में आखिरी Hell in a Cell मेन इवेंट मैच का हिस्सा थे। 1997 में जहां उन्हें द अंडरटेकर के खिलाफ जीत मिली थी, तो वहीं 2004 में वह ट्रिपल एच के हाथों हार गए थे। शॉन माइकल्स WrestleMania 26 के बाद से रिटायर्ड थे लेकिन वह एक बार WWE Crown Jewel 2018 में द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन (द अंडरटेकर और केन) से लड़ने में ट्रिपल एच की मदद करने के लिए रिटायरमेंट से बाहर आए थे और जीत दिलाई थी। यह देखना होगा कि वह NXT के CW नेटवर्क पर डेब्यू एपिसोड में दिखाई देंगे, या नहीं। शॉन कई बार NXT में अपीयरेंस देते रहते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications