COVID-19 के दौरान WWE को हो रही दिक्कतों के बारे में ट्रिपल एच ने बड़ा खुलासा किया

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। मार्च के बाद से लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन है। WWE भी इससे अछूता नहीं रहा और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। WWE ने हालांकि अपने शोज बंद नहीं किए और परफॉर्मेंस सेंटर से जारी रखे। हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स को WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने अपना इंटरव्यू दिया। ट्रिपल एच ने बताया कि खाली एरीना मेंं शोज करने से WWE को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि WWE सुपरस्टार्स को इस स्थिति में कितनी दिक्कत हो रही है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 17 अगस्त, 2020

WWE दिग्गज ट्रिपल एच का बयान

ट्रिपल एच ने कहा,

यह काफी कठिन था। अगर परफॉर्मर के नजरिए से देखा जाए तो हम जो चीज भी करते हैं वह फैंस के लिए होता है। हर एक मूव, हर एक एक्शन, टॉप रोप से छलांग लगाना, ये सभी चीजें फैंस की प्रतिक्रिया पाने के लिए करते हैं। और उनलोगों के बिना यह काफी कठिन होता है़। फैंस के बिना परफॉर्मर के लिए उसी एनर्जी से, उसी उत्साह से काम करना मुश्किल होता है। आपको रिएक्शन नहीं मिलती है इसलिए आप स्टोरीलाइंस तैयार कर रहे हैं, हफ्ते दर हफ्ते यह कहना मुश्किल है कि यह काम कर रहा है, यह काम नहीं कर रहा है। यह आपका अनुमान, यह आपकी फीलिंग है लेकिन यहां कोई क्राउड नहीं है जो प्रतिक्रिया देकर बता सके कि वो लोग इसके लिए पागल है, वो लोग उसके लिए ज्यादा उत्साहित नही थे। इसलिए वह अलग चीज है।

youtube-cover
Ad

ट्रिपल एच ने इस इंटरव्यू में टेक्लिनल चीजों में हो रही दिक्त के बारे में भी बताया। इस समय WWE को काफी नुकसान भी हो रहा है। व्यूअरशिप को लेकर विंस मैकमैहन काफी चिंता में है। पिछले एक साल से रेटिंग काफी कम रॉ और स्मैकडाउन की आ रही थी। और मार्च के बाद से और भी बुरा हाल हो गया है। अभी इस चीज का पता नहीं है कि एरीना में फैंस की वापसी कब होगी। तब तक WWE अपने शोज बिना फैंस के ही जारी रखेगा। WWE के दो बड़े पीपीवी भी इस बार खाली एरीना में ही हुए। रेसलमेनिया में काफी नुकसान WWE को हुआ। 23 अगस्त को समरस्लैम है वो भी बिना फैंस के ही होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अपडेट, सैथ रॉलिंस ने दी धमकी, 11 सेकेंड में हारने वाले रेसलर का आया बयान

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications