इस हफ्ते WWE रॉ का एपिसोड अच्छा रहा। इस एपिसोड की शुरूआ ए मोमेंट ऑफ ब्लिस सैगमेंट से हुई। WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने अपने शो में गेस्ट के रूप में रैंडी ऑर्टन को बुलाया। एलेक्सा ब्लिस ने अपना अलग रोल यहां प्ले किया और रैंडी ऑर्टन को अपना फेवरेट रेसलर कहा।How will @RandyOrton respond to #TheFiend’s costly actions last week? 👀#WWERaw #MomentofBliss @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/Ry1ELVXkoX— WWE (@WWE) December 1, 2020ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़WWE रॉ में कुछ अलग देखने को मिलाWWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन ने अपनी चेयर को हटाया। इस बीच एलेक्सा ब्लिस ने रैंडी ऑर्टन को याद दिलाया कि पिछले हफ्ते क्या हुआ था। बड़े स्क्रीन पर फिर पिछले हफ्ते का सैगमेंट प्ले हुआ। रैंडी ऑर्टन ने इसके बाद ब्रे वायट के बारे में बात की और कहा कि वो उन्हें जानते हैं लेकिन द फीन्ड को नहीं जानते हैं। रैंडी ऑर्टन ने साफ कह दिया कि अब उन्हें द फीन्ड की कमजोरी पर काम करना है। रैंडी ने इसके बाद एलेक्सा को देखा कहा कि वो कमजोरी मिल गई है। ब्लिस इसके बाद खड़ी हो गई और उनके चेहरे से हंसी गायब हो गई।इसके बाद लाइट बंद हो गई और द फीन्ड का म्यूजिक बज गया। जब लाइट ऑन हुई तो रैंडी ऑर्टन ने हाथों में एलेक्सा ब्लिस को उठाया था। द फीन्ड भी दूसरी तरफ थे और वो दोनों को देख रहे थे उन्हें कुछ समझ नहीं आया। द फीन्ड ने एलेक्सा को वहां से हटने के लिए कहा। द फीन्ड इसके बाद धीरे-धीरे कर के ऑर्टन की तरफ आए। रैंडी ऑर्टन ने एलेक्सा ब्लिस को द फीन्ड के हाथों में फेंक दिया। रैंडी ऑर्टन इसके बाद गए और कहा कि अब कौन हंस रहा हैंं? A. Moment. 😮#WWERaw #MomentofBliss @RandyOrton @AlexaBliss_WWE #TheFiend @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/J5WpQOV4B6— WWE (@WWE) December 1, 2020रैंडी ऑर्टन ने इस बार द फीन्ड के खिलाफ स्मार्ट मूव लगाया है। अब ये अलग तरह का ट्विस्ट इस स्टोरीलाइन में आ गया है। रैंडी ऑर्टन के हाथों में एलेक्सा ब्लिस के जाने से किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट का राइवलरी पहले खतरनाक रही है। रैंडी ऑर्टन ने ही ब्रे वायट का अंत किया था। और अब एलेक्सा ब्लिस के रूप में उन्होंने उनकी कमजोरी भी पकड़ ली है। रॉ के इस सैगमेंट में जो भी हुआ वो बहुत कम लोंगो को समझ आया। एलेक्सा ब्लिस का अलग ही रूप इस बार रॉ में देखने को मिला।ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया