ऐज के दोस्त पर जानलेवा हमले और WWE दिग्गज की वापसी के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया

Enter caption

WWE बैकलैश पीपीवी के समापन के बाद इस हफ्ते Raw का पहला एपिसोड देखने को मिला। ये एपिसोड काफी शानदार रहा। आपको बता दें पॉल हेमन के WWE रॉ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद से हटाए जाने के बाद ब्रूस प्रिचार्ड ने इस हफ्ते राॅ की जिम्मेदारी संभाली। देखा जाए तो WWE बैकलैश पीपीवी से अच्छा ये एपिसोड रहा। इस शो में कई बड़े सरप्राइज मिले। ट्विटर पर फैंस ने इस शो की काफी सराहना की। खासतौर पर बड़े सरप्राइज मिलने से काफी खुश फैंस नजर आए।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ट्रिपल एच ने कंपनी से बाहर निकाला और 3 जिन्हें वह वापस लेकर आए

इस शो की शुरूआत रैंडी ऑर्टन के प्रोमो से हुई। और अंत भी धमाकेदार रैंडी ऑर्टन ने किया। क्रिश्चियन को उन्होंने हराया। हालांकि इस मैच में रिक फ्लेयर ने हील टर्न लिया और क्रिश्चियन को लो ब्लो मार दिया था। लेकिन कुल मिलाकर ये शो अच्छा रहा। ट्विटर पर भी फैंस ने अनोखी प्रतिक्रियाएं दी।

(WWE रॉ का इस हफ्ते का शो अच्छा रहा।ड्रू मैकइंटायर को बधाई।)

(एमवीपी और लैश्ले साथ में अच्छे नजर आ रहे हैं।)

(रॉ का ये बहुत अच्छा एपिसोड था।)

(इस समय काफी अच्छा चल रहा है। पहले रैंडी ऑर्टन, ऐज और अब क्रिश्चियन। इसका अंत नहीं चाहता हूं। हर पल मजा आ रहा है।)

(ये परफेक्ट रॉ थी।)

(ब्रेस प्रिचर्ड की पहली रॉ काफी अच्छी रही। उम्मीद है आगे भी ऐसा ही होगा।)

(रैंडी ऑर्टन और सैथ रॉलिंस के मजूबत पऱफॉर्मेंस और स्टोरी की वजह से ये शो उतना बुरा नहीं था। )

(रैंडी ऑर्टन का ऐसा रूप काफी लंबे समय बाद नजर आ रहा है।)

(रैंडी ऑर्टन दुनिया के सबसे अच्छे रेसलर हैं।)

(शानदार रॉ।)

(रॉ के लिए निशब्द हूं। )

(इसी वजह से वाइपर से प्यार हैं।)

(ये वर्जन रैंडी ऑर्टन का काफी इंटरटेनिंग है। और मुझे भरोसा है कि ड्रू को इस समय रैंडी ही हरा सकते हैं।)