ब्रॉक लैसनर की WWE में धमाकेदार वापसी और जॉन सीना की हार के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने की धमाकेदार वापसी
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने की धमाकेदार वापसी

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में फैंस को इस बार बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। मेन इवेंट में जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। शानदार मैच में रेंस ने जीत हासिल की लेकिन इसके बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया। ब्रॉक लैसनर के नए लुक को देखकर सभी चौंक गए और किसी को भरोसा नहीं हुआ कि उनकी वापसी हो गई। रोमन रेंस और पॉल हेमन भी लैसनर को देखकर घबरा गए थे।

WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आई

जॉन सीना की हार होगी और ब्रॉक लैसनर की वापसी होगी ये किसी ने सोचा नहीं था। ब्रॉक लैसनर ने फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दे दिया। एक साल से ज्यादा समय के बाद लैसनर ने WWE में वापसी की। इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। खैर अब सोशल मीडिया पर भी लगातार लैसनर की चर्चा चल रही है। फैंस उनकी वापसी पर खुशी जता रहे हैं। सीना की हार से जरूर फैंस खुश नजर नहीं आए। रोमन रेंस ने इस मैच में जीत हासिल की लेकिन लैसनर के आने के बाद वो काफी डरे हुए नजर आए। पॉल हेमन को भी इस बात पर बिल्कुल भरोसा नहीं हुआ।

(ब्रॉक लैसनर की वापसी और बैकी लिंच की वापसी बेस्ट मोमेंट।)

(SummerSlam 2021 में बहुत मजा आया। कुछ अच्छे मोमेंट्स हुए। विंस और WWE को बधाई। रोमन रेंस और सीना हमेशा हमेशा टॉप 10 में।)

(वेलकम बैक ब्रॉक लैसनर। अब ट्राइबल चीफ की हालत खराब करो।)

(SummerSlam मेरा फेवरेट पीपीवी रहा क्योंकि ब्रॉक लैसनर और बैकी लिंच ने वापसी की।)

(मुझे उम्मीद है कि ब्रॉक लैसनर अपने लुक में बदलाव नहीं करेंगे।)

(सीना के साथ अच्छा नहीं हुआ। वो बहुत ज्यादा डिजर्व करते थे।)

(बीस्ट की हुई वापसी।)

(लैसनर की वापसी हो गई। अब यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हेमन के लड़कों का मैच होगा। मैं बहुत खुश हूं।)

(ब्रॉक लैसनर ने इस अंदाज में वापसी की।)

(रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच शानदार होगा।)

(ये बहुत ही शानदार पल था।)

(ब्रॉक लैसनर की धमाकेदार वापसी।)

(वेलकम ब्रॉक लैसनर।)

Quick Links