2 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE Raw Netflix डेब्यू पर करारी हार का सामना करना पड़ सकता है और 2 जिनकी जीत हो सकती है

Ujjaval
WWE Raw के Netflix डेब्यू पर बड़े मैच होंगे (Photo: WWE.com)
WWE Raw के Netflix डेब्यू पर बड़े मैच होंगे (Photo: WWE.com)

Stars Can Lose or Win Raw Netflix Debut: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू शो के लिए फैंस उत्साहित हैं। इस इवेंट में अब एक हफ्ते का समय बचा हुआ है। WWE ने शो के लिए जॉन सीना की अपीयरेंस को कन्फर्म कर दिया है और 4 बड़ेे मैच देखने को मिलेंगे। कुछ स्टार्स को इस बड़े शो में हार मिल सकती है, तो कुछ विजयी रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें Raw के Netflix डेब्यू शो में हार का सामना करना पड़ सकता है और 2 जिनकी जीत हो सकती है।

Ad

2- हार सकते हैं: सैथ रॉलिंस को मिलेगी WWE दिग्गज सीएम पंक के खिलाफ हार?

Ad

सैथ रॉलिंस और सीएम पंक दोनों के बीच Raw Netflix डेब्यू में मैच के लिए फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। उनके बीच मैच एक साल के इंतजार के बाद देखने को मिलने वाला है। इस मैच में बवाल मच सकता है और किसी स्टार की जीत हो सकती है। हालांकि, पंक इस मुकाबले में जीत के लिए फेवरेट नज़र आ रहे हैं। अगर वो जीतते हैं, तो इससे स्टोरी के आगे बढ़ने के चांस ज्यादा रहेंगे। सैथ अपनी हार से निराश होंगे और उनके मन में पंक के लिए नफरत बढ़ जाएगी। इससे दोनों के बीच दुश्मनी जारी रखी जा सकेगी और इस तरह से सैथ के हील टर्न के एंगल को भी प्लान किया जा सकता है। इसी वजह से सैथ की हार हो सकती है।

2- जीत सकते हैं: ड्रू मैकइंटायर को WWE Raw Netflix डेब्यू पर मिल सकती है जीत

Ad

ड्रू मैकइंटायर ने Survivor Series WarGames 2024 के बाद Raw में वापसी की थी। इसके बाद से असली ब्लडलाइन उनके निशाने पर बना हुआ है। बता दें कि ड्रू मैकइंटायर ने असली ब्लडलाइन के सैमी ज़ेन को हरा दिया है। इसके अलावा उन्होंने उसोज़ की नाक में भी दम किया हुआ है। अब जे उसो के पास मैकइंटायर से बदला लेने का मौका है। दोनों के बीच Raw के Netflix डेब्यू में मैच होने वाला है। इस मैच में बवाल हो सकता है और मैकइंटायर को जीत मिल सकती है। लग रहा है कि उनका आगे जाकर रोमन से मैच होगा। ऐसे में उन्हें लगातार जीत के साथ मोमेंटम बनाए रखना होगा। इसी वजह से उन्हें जे पर जीत मिल सकती है।

1- हार सकते हैं: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन की बादशाहत पर खतरा है

Ad

लिव मॉर्गन के पास काफी समय से चैंपियनशिप है और उनका रन अच्छा रहा है। हालांकि, अब लग रहा है कि मॉर्गन के टाइटल रन को काफी समय हो गया है और नया चैंपियन देखने को मिलना चाहिए। इससे रेड ब्रांड के विमेंस डिवीजन की एक फ्रेश शुरुआत होगी। ब्रांड में अभी रिया रिप्ली से अच्छी कोई स्टार नहीं हैं। इसी वजह से लिव मॉर्गन की बादशाहत को खत्म करने के लिए रिया रिप्ली अच्छा विकल्प हैं। वैसे भी Raw के Netflix डेब्यू शो पर दोनों के बीच लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच होगा। इसमें रिप्ली जीत दर्ज करते हुए दोबारा विमेंस वर्ल्ड टाइटल हासिल कर सकती हैं।

1- जीत सकते हैं: WWE दिग्गज रोमन रेंस अपना ट्राइबल चीफ पद दोबारा हासिल कर सकते हैं

Ad

रोमन रेंस SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से ट्राइबल चीफ पद और उला फाला हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन को यह मौका मिलने वाला है। वो सोलो सिकोआ के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच लड़ेंगे और विजेता अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ कहलाएगा। सोलो के मुकाबले रोमन काफी अलग लेवल पर हैं और वो जीत दर्ज करने के फेवरेट हैं। फैंस रोमन को जीतते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में बड़े मौके पर रेंस जीत दर्ज करते हुए आखिर उला फाला दोबारा हासिल कर सकते हैं। यहां से उनका बेबीफेस के तौर पर ट्राइबल चीफ रन देखने लायक होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications