Controversial Stars May Return 2025 or Never: WWE में 2024 में काफी सारे बड़े रिटर्न देखने को मिले। हमेशा ही देखा गया है कि रिश्ते खराब होने या मतभेदों के बीच WWE को छोड़ने वाले सुपरस्टार्स सालों बाद दोबारा वापस आए हैं। ब्रेट हार्ट (Bret Hart) और सीएम पंक (CM Punk) जैसे दिग्गजों का नाम इस लिस्ट में शुमार है। कुछ ऐसे विवादित स्टार्स हैं, जो 2025 में वापसी कर सकते हैं, वहीं कुछ को शायद चांस नहीं मिलेगा। इस आर्टिकल में हम 2 विवादित सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो 2025 में WWE में अपनी वापसी कर सकते हैं और 2 जिनका रिटर्न कभी नहीं होगा।2- 2025 में WWE में वापसी कर सकते हैं: जैफ हार्डी की वापसी फैंस को पसंद आएगी View this post on Instagram Instagram Postजैफ हार्डी ने WWE और TNA दोनों प्रमोशन में रहते हुए प्रभावित किया। 2017 से 2021 में उन्होंने अच्छा काम किया। जैफ WWE को विवादित तरीके से छोड़कर गए थे। उन्होंने रिहैब में जाने से इंकार कर दिया था। बाद में उन्होंने AEW में काम किया लेकिन सफल नहीं रहे और अभी TNA में हैं। जैफ ने WWE में अपने करियर को खत्म करने की बात कही है। नवंबर 2025 में उनका TNA से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है और इसके बाद वो आखिर WWE में अपने भाई मैट हार्डी के साथ आ सकते हैं। ट्रिपल एच भी शायद उनका खुले हाथों से स्वागत करेंगे। बाद में हार्डी अपने करियर को खत्म करके रिटायरमेंट ले सकते हैं।2- शायद कभी WWE रिटर्न नहीं करेंगे: एंज़ो अमोरे विवादों में रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postएंज़ो अमोरे ने WWE में काफी समय तक काम किया लेकिन फिर 2018 में उनपर कुछ गंभीर आरोप लगे। इसी वजह से WWE ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया। बाद में एंज़ो अमोरे ने नवंबर 2018 में Survivor Series में फैंस के बीच अपीयरेंस दी थी और गार्ड्स ने उन्हें बाहर कर दिया था। इससे उनके WWE के साथ रिश्ते बेहद खराब हो गए। बाद में अमोरे का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है और इसी वजह से अब उनकी वापसी शायद नहीं होगी। WWE को उनकी कोई जरूरत नहीं लग रही है। अमोरे वैसे भी वापस आकर उतनी छाप नहीं छोड़ पाएंगे, क्योंकि उनसे ज्यादा टैलेंटेड रेसलर्स अभी कंपनी के साथ हैं।1- 2025 में WWE में वापसी कर सकती हैं: मैंडी रोज़ बवाल मचा सकती हैं View this post on Instagram Instagram Postमैंडी रोज़ ने WWE में रहते हुए अच्छा काम किया। मेन रोस्टर पर वो सफल नहीं रहीं लेकिन NXT में उन्हें बड़ा नाम बनाने का चांस मिल गया। मैंडी ने NXT विमेंस चैंपियन के तौर पर तगड़ा प्रदर्शन किया और वो इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक इस टाइटल को होल्ड करने वाली स्टार बनीं। मैंडी रोज़ को बाद में रिलीज किया गया, क्योंकि वो अन्य प्लेटफॉर्म पर कंटेंट डालने लग गई थीं। थोड़े समय पहले ही मैंडी ने रेसलिंग में वापसी करने की बात कही थी और 2025 में आखिर उन्हें मौका मिल सकता है। WWE में उनका रिटर्न फैंस को बेहद पसंद आ सकता है।1- शायद कभी WWE रिटर्न नहीं करेंगे: अल्बर्टो डेल रियो के लिए दरवाजे बंद हैं View this post on Instagram Instagram Postअल्बर्टो डेल रियो हमेशा से ही विवादों का हिस्सा रहे हैं। WWE में अपने शुरुआती रन के दौरान उन्हें विंस मैकमैहन ने तगड़ा पुश दिया था। बाद में खराब बर्ताव के कारण उन्हें रिलीज कर दिया। WWE ने इस विवादित स्टार को वापस बुलाया लेकिन उनका यह रन भी कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने WWE पर खराब बुकिंग के आरोप लगाए। कुछ साल पहले अल्बर्टो कुछ सीरियस विवादों का हिस्सा बने थे। इसने उनके WWE में आने के दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए थे। WWE साफ तौर पर डेल रियो को लाकर विवादों का हिस्सा नहीं बन पाएगा। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि WWE को अल्बर्टो की वापसी में कोई रुचि नहीं है।