WWE की 2 मौजूदा विमेंस चैंपियन जो रिलेशनशिप में हैं और 2 जो अभी सिंगल हैं

Ujjaval
WWE का विमेंस डिवीजन काफी बेहतरीन है (Photo: Jade Cargill & Liv Morgan Instagram)
WWE का विमेंस डिवीजन काफी बेहतरीन है (Photo: Jade Cargill & Liv Morgan Instagram)

Womens Champions Relationship or Single: WWE में हर एक सुपरस्टार चैंपियन बनना चाहता है और 2024 में कई सारे स्टार्स ने टाइटल पर कब्जा करके फैंस को खुश किया है। WWE का मौजूदा विमेंस डिवीजन काफी ज्यादा मजबूत है। कुछ टॉप स्टार्स के पास चैंपियनशिप है। अगर इन स्टार्स के निजी जीवन की बात की जाए, कुछ रिलेशनशिप में हैं, तो कुछ सिंगल हैं। इस आर्टिकल में हम WWE की 2 मौजूदा विमेंस चैंपियन के बारे में बात करेंगे जो अभी रिलेशनशिप में हैं और 2 जो सिंगल है।

Ad

2- रिलेशनशिप में हैं: WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन बियांका ब्लेयर

Ad

बियांका ब्लेयर मौजूदा समय में WWE की सबसे लोकप्रिय विमेंस स्टार हैं। उनके पास काफी जबरदस्त इन-रिंग स्किल्स हैं और वो अपने अनोखे अंदाज के कारण पसंद की जाती हैं। अभी उनके पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है और फैंस को उनसे डॉमिनेंट रन की उम्मीद है। ब्लेयर के रिलेशनशिप के बारे में फैंस को अच्छे से पता होगा।

बियांका ब्लेयर इस समय स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के सदस्य मोंटेज़ फोर्ड के साथ रिलेशनशिप में है और उनकी शादी भी हो चुकी है। दोनों ने 2017 में सगाई की थी और इसके बाद 2018 में उनकी शादी हो गई। ब्लेयर और मोंटेज़ को WWE के मौजूदा समय के सबसे अच्छे कपल में गिना जाता है।

2- सिंगल हैं: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन

Ad

लिव मॉर्गन के पास विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप और उन्होंने यह King & Queen of the Ring प्रीमियम लाइव इवेंट में जीती थी। मॉर्गन इस समय Raw के मुख्य आकर्षणों में से एक हैं और इसका कारण उनकी मौजूदा स्टोरीलाइन है। वो इस समय रिया रिप्ली के खिलाफ दुश्मनी का हिस्सा हैं और ऑन-स्क्रीन डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं।

इन सभी चीज़ों के बावजूद असल जीवन में लिव मॉर्गन अभी सिंगल हैं। वो पहले एंज़ो अमोरे के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन फिर वो अलग हो गए। बाद में उनके बो डैलस के साथ रिश्ते की अफवाहें भी सामने आई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। लिव ने खुद बताया कि वो अभी किसी को डेट नहीं कर रही हैं और सिर्फ अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दे रही हैं।

1- रिलेशनशिप में हैं: WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन जेड कार्गिल

Ad

जेड कार्गिल ने विमेंस Royal Rumble 2024 मैच द्वारा WWE रिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्हें काफी जबरदस्त सफलता मिली है। वो दो बार की विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं और अभी टाइटल को होल्ड कर रही हैं। जेड का रेसलिंग करियर 2020 में शुरू हुआ था और काफी कम समय में वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं। उन्होंने AEW में बड़ा नाम बनाया और फिर WWE का हिस्सा बनीं।

कई लोगों को जेड कार्गिल के निजी जीवन के बारे में शायद पता नहीं होगा। आपको बता दें कि जेड इस समय पूर्व अमेरिकन बेसबॉल प्लेयर ब्रेंडन फिलिप्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात 2015 में हुई थी। आपको बता दें कि फिलिप्स और कार्गिल की एक बेटी भी है। जेड कार्गिल का WWE करियर अभी शुरुआती दौर में है और फैंस उन्हें जल्द ही आगे बढ़ते हुए और टॉप पर आते हुए देखना चाहेंगे।

1- सिंगल हैं: WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स

Ad

नाया जैक्स को WWE इतिहास की सबसे डॉमिनेंट विमेंस स्टार्स में से एक माना जा सकता है। जैक्स के लिए 2024 काफी ज्यादा सफल साबित हुआ है। इस साल उन्होंने Queen of the Ring टूर्नामेंट में जीत दर्ज की और फिर वो SummerSlam में बेली को हराकर WWE विमेंस चैंपियन बन गईं

नाया जैक्स के निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि वो इन चीज़ों को प्राइवेट रखती हैं। नाया इस समय किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हैं और सिंगल हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में अपनी इन-रिंग स्किल्स पर काम किया है और लग रहा है कि वो अभी अपने रेसलिंग करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications