Former AEW Stars Won Title WWE in 100 Days Debut: WWE में पिछले एक-दो साल में काफी सारे पूर्व AEW स्टार्स ने डेब्यू किया था। इसी बीच ज्यादातर रेसलर्स सफल रहे हैं और कुछ तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ पूर्व AEW स्टार्स ने तो WWE में डेब्यू के कुछ समय बाद ही चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इस आर्टिकल में हम 2 पूर्व AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE डेब्यू के 100 दिन के अंदर चैंपियन बन गए और 1 जो जल्द यह कारनामा कर सकते हैं।
1- WWE डेब्यू के 100 दिन के अंदर चैंपियन बने: पूर्व AEW स्टार ईथन पेज NXT चैंपियन बने थे
ईथन पेज मौजूदा समय में NXT के सबसे बड़े हील स्टार हैं। उन्होंने AEW में 2021 से लेकर 2024 तक काम किया लेकिन वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद पेज ने 28 मई 2024 में WWE में डेब्यू किया। वो NXT ब्रांड का हिस्सा बन गए। पेज आते से ही फैंस के बीच अपने हील कैरेक्टर के चलते चर्चा का विषय बन गए। इसी का फल उन्हें WWE द्वारा बहुत बड़े पुश से मिला।
ईथन पेज ने 7 जुलाई 2024 को NXT Heatwave में बहुत बड़ा कारनामा किया। उन्होंने फैटल 4 वे मैच में ट्रिक विलियम्स, शॉन स्पीयर्स और जे'वॉन एवंस को हराकर NXT चैंपियनशिप जीती थी। पेज WWE डेब्यू के सिर्फ 41 दिनों बाद ही टॉप टाइटल पर कब्जा करने में सफल हुए थे। पेज का रन मनोरंजक रहा था लेकिन कुछ महीनों बाद इसका अंत हो गया।
1- WWE डेब्यू के 100 दिन के अंदर चैंपियन बन सकते हैं: पूर्व AEW स्टार पेंटा कर सकते हैं कमाल
पेंटा ने AEW में 2019 से लेकर 2024 तक काम किया। वो इसी बीच ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में नज़र आए। WWE में पेंटा ने 13 जनवरी 2025 को Raw के एपिसोड में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। पेंटा के WWE डेब्यू को अभी तक 80 दिन हो गए हैं। वो मौजूदा समय में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल हैं और लगातार फैंस का दिल जीत रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रॉन ब्रेकर, पेंटा, फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच WrestleMania 41 में आईसी टाइटल मैच हो सकता है। स्टोरी भी इसी दिशा में आगे जा रही है। WrestleMania की नाईट 2 तक पेंटा को WWE में डेब्यू किए हुए 98 दिन होंगे। ऐसे में उनके पास ग्रैंडेस्ट स्टेज पर टाइटल जीतकर डेब्यू के 100 दिन से पहले चैंपियन बनने का मौका है। WWE उन्हें बड़ा पुश देकर चैंपियन बना सकता है।
1- WWE डेब्यू के 100 दिन के अंदर चैंपियन बने: पूर्व AEW स्टार रिकी सेंट्स ने जीती चैंपियनशिप
रिकी स्टार्क्स ने 2020 से लेकर 2025 तक AEW में काम किया। इसी बीच वो एक सफल मिड कार्ड स्टार रहे। कई फैंस तो उनके लुक और प्रोमो स्किल्स की तुलना द रॉक से करते थे। इसी अंदाज से उन्हें एकदम ही खास बना दिया। हालांकि, रिकी लगभग एक साल तक AEW में नज़र नहीं आए और फरवरी 2025 में उनका AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया।
रिकी स्टार्क्स ने 11 फरवरी 2025 को WWE में कदम रखा और इसके बाद से वो रिकी सेंट्स नाम से काम कर रहे हैं। बता दें कि रिकी ने हाल ही में शॉन स्पीयर्स को हराकर NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप पर कब्जा किया। वो WWE डेब्यू के 100 दिन के अंदर ही चैंपियन बन गए। आप यह जानकर बेहद खुश होंगे कि सिर्फ 50 दिन में उन्होंने यह कारनामा किया है, जो एक बड़ी बात है।