2 कारण क्यों Roman Reigns को Jey Uso को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में मदद करनी चाहिए और 2 क्यों नहीं करनी चाहिए

WWE, Roman Reigns, Jey Uso,
क्या रोमन रेंस करेंगे जे उसो की मदद? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Help Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) 2025 Royal Rumble विजेता हैं। जे ने WrestleMania 41 में गुंथर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, मेन इवेंट जे के भाई रोमन रेंस (Roman Reigns) फिलहाल ब्रेक पर हैं और उनके इस साल WrestleMania में नॉन-टाइटल मैच लड़ने की संभावना ज्यादा है। देखा जाए तो रोमन का अपने भाई को वर्ल्ड चैंपियन बनने में मदद करने का मतलब बनता है लेकिन कहना मुश्किल है कि वो ऐसा करेंगे या नहीं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को जे उसो को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में मदद करनी चाहिए और 2 क्यों नहीं करनी चाहिए।

Ad

2- रोमन रेंस को मदद करना चाहिए: जे उसो को WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का ऐसा मौका लंबे समय तक नहीं मिलेगा

Ad

जे उसो Saturday Night's Main Event में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में गुंथर से हार गए थे। WrestleMania 41 में ऐसा दोबारा होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अगर मेन इवेंट जे इस बार हारते हैं तो शायद उन्हें लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका नहीं मिलेगा। इस वजह से रोमन रेंस को जे की मदद करने आगे आना चाहिए। अगर रोमन मुकाबले के दौरान जे उसो की मदद करते हैं तो वो आसानी से गुंथर को हराते हुए नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकते हैं।

2- रोमन रेंस को WWE WrestleMania 41 में अपने भाई की मदद नहीं करनी चाहिए: इससे जे उसो की जीत फीकी पड़ जाएगी

Ad

जे उसो की 2025 Royal Rumble मैच में जीत ने फैंस को शॉक कर दिया था। अब कई फैंस के मन में इस चीज को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है कि जे WrestleMania में अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन पाते हैं या नहीं। मेन इवेंट जे अपने दम पर यह मुकाबला जीतते हैं तभी उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत यादगार बन पाएगी। अगर रोमन रेंस मैच में दखल देकर जे को जीत दिलाते हैं तो इससे वो कमजोर लगेंगे। इस वजह से जे उसो की जीत फीकी पड़ जाएगी जो कि बिल्कुल सही चीज नहीं रहेगी।

1- रोमन रेंस को मदद करनी चाहिए: WWE में जे उसो का कर्ज चुकाने के लिए

youtube-cover
Ad

जे उसो एक वक्त WWE में रोमन रेंस के राइट हैंड मैन हुआ करते थे। बता दें, मेन इवेंट जे ने ऑन-स्क्रीन रोमन के लिए काफी कुछ किया है। वो रेंस को कई मौकों पर उनका वर्ल्ड टाइटल रिटेन करने में भी मदद करते हुए दिखाई दिए थे। देखा जाए तो रोमन रेंस को अपने भाई का यह कर्ज चुकाना चाहिए। यही कारण है कि रोमन को WrestleMania 41 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में दखल देकर जे उसो को नया चैंपियन बनने में मदद करना चाहिए।

1- रोमन रेंस को मदद नहीं करनी चाहिए: इससे WWE में ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर पर असर पड़ सकता है

रोमन रेंस एक वक्त WWE के सबसे बड़े हील हुआ करते थे। हालांकि, रोमन मौजूदा समय में बेबीफेस बन चुके हैं और फैंस को भी उनका यह रूप काफी पसंद आ रहा है। बता दें, WrestleMania 41 में जे उसो के प्रतिद्वंदी गुंथर हील होने के बावजूद अपने दम पर मैच जीतने में विश्वास करते हैं। यही कारण है कि रेंस को ग्रैंडेस्ट स्टेज पर होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में दखल नहीं देना चाहिए। देखा जाए तो मुकाबले में दखल देने की स्थिति में हील लगेंगे और इससे उनके बेबीफेस कैरेक्टर पर काफी असर पड़ेगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications