Superstars Who Left WWE for AEW Success or Failed: WWE और AEW मौजूदा समय में रेसलिंग की दो सबसे बड़ी कंपनी है। WWE से कई स्टार AEW में गए। कुछ अपनी मर्जी से दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को छोड़कर AEW में गए। हालांकि, हर एक स्टार सफल हो, यह जरुरी नहीं है। कुछ स्टार्स का करियर AEW में जाने के बाद बेहतर हो गया, तो वहीं कुछ संघर्ष कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम 2 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE छोड़कर AEW में जाने के बाद सफल रहे और जो फिसड्डी साबित हुए।2- WWE छोड़कर AEW में जाने के बाद फिसड्डी रहे: रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग ने कंपनी बदलकर गलती की? View this post on Instagram Instagram Postरॉड्रिक स्ट्रॉन्ग ने NXT में रहते हुए नाम कमाया। वो सिंगल्स स्टार के रूप में सफल रहे और टैग टीम डिवीजन में भी काफी धूम मचाई। वो अनडिस्प्यूटेड एरा में रहते हुए बहुत लोकप्रिय भी हुए लेकिन फिर यह फैक्शन अलग हो गया। इसके बाद WWE ने स्ट्रॉन्ग को आगे लाने का फैसला किया। स्ट्रॉन्ग ने अपना खुद का फैक्शन डायमंड माइन बनाया और इसे लीड किया।उनके AEW स्टार्स के साथ रिश्ते अच्छे थे और उन्होंने इसी वजह से WWE को नवंबर 2022 में अलविदा कह दिया। इसके बाद से वो AEW में काम कर रहे हैं लेकिन यहां उनका रन निराशजनक रहा है। वो एक जॉबर बनकर रह गए हैं और लगातार बड़े मैचों में उन्हें हार मिलती आई है। उनका यह रन फिसड्डी माना जा सकता है।2- WWE छोड़कर AEW में जाने पर सफल रहे: टोनी स्टॉर्म विमेंस डिवीजन में सफल रहीं View this post on Instagram Instagram Postटोनी स्टॉर्म ने 2017 में WWE में कदम रखा था और इसके बाद NXT UK में काफी समय तक काम किया। फैंस को उनका रन पसंद आया लेकिन मेन रोस्टर पर उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली। उनकी बुकिंग काफी खराब रही और इसी वजह से उन्होंने दिसंबर 2021 में अपने रिलीज की मांग की।WWE छोड़ने के बाद उन्होंने 2022 में AEW में कदम रखा। यह फैसला उनके लिए सही रहा क्योंकि वो मौजूदा समय में AEW की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। उनका चैंपियन के रूप में हालिया रन फैंस को काफी पसंद आया था और उनके कैरेक्टर वर्क की भी बहुत तारीफ हुई थी।1- WWE छोड़कर AEW में जाने के बाद फिसड्डी रहे: एडम कोल ने काफी निराश किया View this post on Instagram Instagram Postएडम कोल ने WWE के NXT ब्रांड में काफी सफलता हासिल की। अगर उन्हें डेवलपमेंटल ब्रांड का सबसे सफल स्टार कहा जाए, तो इसमें कोई गलती नहीं होगी। हालांकि, कोल के AEW में काफी दोस्त थे और इसी वजह से उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद रीसाइन नहीं किया।NXT TakeOver 36 में WWE में अपना आखिरी मैच लड़ने के बाद उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया। वो AEW में गए लेकिन यहां उन्हें इतनी सफलता नहीं मिली। वो कुछ ही बड़े मैचों का हिस्सा रहे और बाकी मौकों पर चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर रहे। उनका यह रन अभी तक फिसड्डी रहा है।1- WWE छोड़कर AEW में जाने पर सफल रहे: जॉन मोक्सली का यह बेहतरीन फैसला रहा View this post on Instagram Instagram Postजॉन मोक्सली को मौजूदा समय में AEW का सबसे अच्छा और बड़ा स्टार कहा जा सकता है। आपको बता दें कि उन्होंने WWE में डीन एम्ब्रोज़ नाम से काफी सालों तक काम किया लेकिन बाद में वो अपनी बुकिंग से काफी निराश हो गए। इसके बाद उन्होंने 2019 में WWE को अलविदा कह दिया और इसके बाद AEW का हिस्सा बन गए। वो तब से ही AEW में नज़र आ रहे हैं और लगातार प्रभावित कर रहे हैं।जॉन मोक्सली AEW वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और वो जिस भी शो में आते हैं, वहां चार चांद लगा देते हैं। देखा जाए तो वो इस समय AEW के सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार हैं। WWE में उनका करियर नीचे की ओर जा रहा था लेकिन AEW में जाकर उन्होने अपनी किस्मत बदली और इससे उनका करियर एकदम अलग ही लेवल पर चला गया।