2 चीजें जिन्हें CM Punk ने WWE में साल 2024 में करके फैंस को खुश किया और 2 जिन्हें नहीं करके निराश किया

WWE
WWE में साल 2024 सीएम पंक के लिए कैसा रहा? (Photo: WWE.com)

Things CM Punk Did 2024 Fans Happy Or Disappointed: WWE के लिए साल 2024 अभी तक शानदार रहा। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने खूब वाहवाही लूटी है। सीएम पंक (CM Punk) ने पिछले साल नवंबर में कंपनी में वापसी की थी। 2024 अब खत्म होने वाला है तो पंक के प्रदर्शन पर भी नज़र डालनी जरूरी है। देखा जाए पंक ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता है। हालांकि, कुछ मौकों पर जरूर उन्होंने निराश भी किया है। इस आर्टिकल में हम उन 2 चीजों के बारे में बात करेंगे जिन्हें द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने 2024 में करके फैंस को खुश किया और 2 जिन्हें नहीं करके निराश किया।

Ad

#1 खुश किया: WWE सुपरस्टार सीएम पंक की ड्रू मैकइंटायर के साथ राइवलरी

Ad

सीएम पंंक और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी जबरदस्त रही। इसे जरूर टॉप पर रखा जाएगा। दोनों ने फैंस को बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया। पंक ने कुछ ऐसे काम किए कि उनकी हमेशा तारीफ ही हुई। ड्रू के साथ उनके तीन मुकाबले हुए। दो में उन्होंने जीत हासिल की। हर मैच में द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने अपने शरीर को कुर्बान कर दिया। उनके इस प्रदर्शन को WWE यूनिवर्स द्वारा सराहना भी मिली। अपने इस कार्य से उन्होंने जरूर सभी को खुश किया।

#1 निराश किया: WWE में सीएम पंक का टाइटल नहीं जीतना

Ad

साल 2024 में सीएम पंक WWE में टाइटल जीत नहीं पाए। इस चीज का अफसोस उनके साथ-साथ फैंस को भी होगा। ये काम ना करके जरूर उन्होंने सभी को निराश किया। पंक ने लगातार गोल्ड हासिल करने की इच्छा भी प्रकट की लेकिन वो आगे बढ़ने में नाकाम रहे। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अगर पंक के कंधों पर होती तो मजा आता। WWE यूनिवर्स को भी उन्हें देखकर काफी खुशी मिलती।

#2 खुश किया: इंजरी के बावजूद WWE टीवी पर लगातार काम

Ad

सीएम पंक जनवरी में हुए रॉयल रंबल मैच में इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके प्लान में बदलाव हुआ। WrestleMania में वो मैच भी नहीं लड़ पाए। SummerSlam में उनका पहला मुकाबला हुआ था। इंजरी के बावजूद पंक ने एक खास काम कर अपने फैंस को खुश किया। उन्होंंने लगातार WWE टीवी पर कार्य किया। ड्रू मैकइंटायर के साथ अपनी राइवलरी को अच्छे अंदाज में बिल्ड किया। ऐसा लगा ही नहीं कि वो चोटिल हैं।

#2 निराश किया: WWE Royal Rumble में जीत हासिल ना करना

youtube-cover

रॉयल रंबल मैच में जब सीएम पंक ने एंट्री की थी तो फैंस खुश हो गए थे। लंबे समय बाद उनका जलवा देखने को मिला। पंक ने मुकाबले में प्रदर्शन भी ठीक किया। अंत में कोडी रोड्स ने उन्हें एलिमिनेट कर उनके सपने को चूर-चूर कर दिया। सीएम अगर रंबल मैच जीत जाते तो सभी को अच्छा लगता। ये काम ना करके जरूर उन्होंने निराश किया। बड़ी बात ये है कि मुकाबले से पहले वो जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन अंत में सफलता नहीं मिल पाई।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications