2 WWE सुपरस्टार्स जो 2024 में विवादों में फंस गए और 1 जिन्हें इसी कारण रिलीज भी होना पड़ा

WWE में अक्सर रेसलर्स विवादों में आ जाते हैं (Photos: WWE.com)
WWE में अक्सर रेसलर्स विवादों में आ जाते हैं (Photos: WWE.com)

Superstars 2024 Controversy: WWE रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इसमें काम करने वाले रेसलर्स पर ना सिर्फ नजर रहती है, बल्कि इनकी की गई हर बात और हरकत पर ध्यान दिया जाता है। ऐसे में अगर कोई रेसलर किसी विवाद का हिस्सा बन जाए, तो उससे मीडिया को एक बढ़िया मौका मिल जाता है, कि वह कंपनी के साथ काम करने वालों पर तंज कस सके और उनसे सवाल भी पूछा पाए। इस साल भी कई रेसलर विवादों का हिस्सा बने थे। इसके चलते एक को तो अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम आपको उन 2 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो 2024 में विवादों में फंस गए और 1 जिन्हें इसी कारण रिलीज भी होना पड़ा।

Ad

#3 जेकब फाटू हालिया WWE Raw एपिसोड से पहले विवादों का हिस्सा बन गए थे

Ad

Raw के हालिया एपिसोड से पहले यह खबर सामने आई कि द ब्लडलाइन के बेहद खास मेंबर जेकब फाटू एक स्कैम का हिस्सा हैं। इसके मुताबिक उन्होंने एक इंडिपेंडेंट इवेंट में पहुंचने का वादा किया था लेकिन ना तो वह वहां पहुंचे और ना ही उन्होंने इससे जुड़े हुए पैसे वापस किए।

उन्होंने इस विवाद के सामने आने के साथ ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। यह बात और है कि यह अकाउंट बाद में एक्टिव हो गया था। जेकब फाटू ने जबसे WWE में डेब्यू किया है, वह तबसे बेहद ताकतवर दिखाए गए हैं। Survivor Series WarGames 2024 से पहले इस तरह का विवाद सामने आना उनके और कंपनी के लिए नुकसानदेह है।

#2 ओडिसे जॉन्स को WWE ने विवादों के चलते रिलीज कर दिया था

Ad

ओडिसे जॉन्स बेहद बेहतरीन सुपरस्टार थे। वह जब Raw का हिस्सा बने, तो यह उम्मीद थी कि वह कुछ धमाल करेंगे। इससे पहले कि वह इस तरफ कोई कदम बढ़ा पाते और काफी सारे मैच लड़ पाते, उनपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लग गए थे। इसके चलते WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

ओडिसे जॉन्स ने Raw में द न्यू डे मेंबर कोफी किंग्सटन के साथ काफी अच्छा काम किया, जबकि जमैकन सुपरस्टार के टैग टीम पार्टनर ज़ेवियर वुड्स के साथ उनकी कुछ खास नहीं बनी थी। अब यह देखना होगा कि क्या ओडिसे जॉन्स किसी और प्रमोशन के साथ काम करेंगे, या नहीं।

#1 ब्रॉक लैसनर का नाम पूर्व WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ विवादों में आया था

Ad

ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन 2024 में उस समय विवादों में आ गए थे जब एक पूर्व कर्मचारी ने मैकमैहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके दौरान उन्होंने बिना नाम लिए एक पूर्व UFC स्टार का जिक्र किया था। फैंस ने यह कयास लगाए कि वह और कोई नहीं बल्कि ब्रॉक लैसनर हैं।

ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के साथ एक सिंगल्स मैच लड़ा था। यह कंपनी के साथ उनका आखिरी मैच था, जिसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद ऐसे कयास थे कि वह इस साल Royal Rumble 2024 में वापसी करेंगे लेकिन विवादों के चलते ऐसा नहीं हुआ था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications