Brock Lesnar के दुश्मन और UFC दिग्गज ने WWE स्टार के साथ मुकाबले का किया ऐलान, भारत की धरती पर होगा सबसे बड़ा मैच

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आई अहम खबर (Photo: WWE.com)

Conor McGregor Agrees Fight With Logan Paul: WWE में लोगन पॉल (Logan Paul) ने अपने छोटे से रन में खूब वाहवाही लूटी है। कुछ बड़े मैचों का वो हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बहुत जल्दी यूएस चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली। आए दिन वो सफलताएं हासिल कर रहे हैं। UFC दिग्गज कॉनर मैक्ग्रेगर के साथ अब उनकी फाइट होने वाली है। बड़ी बात ये है कि भारत की सरजमीं पर दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। मैक्ग्रेगर ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। शायद इस खबर को जानने के बाद भारतीय फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।

Ad

कॉनर मैक्ग्रेगर ने खुलासा किया है कि वो भारत में लोगन पॉल के खिलाफ एक प्रदर्शनी बॉक्सिंग मैच आयोजित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इस मुकाबले को अंबानी परिवार का समर्थन मिलने वाला है। पूर्व UFC चैंपियन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया,

टोपुरियो के साथ मुकाबले की अफवाहें झूठी हैं। मैं भारत में एक मुक्केबाजी प्रदर्शनी में लोगन पॉल का सामना करने के लिए अंबानी परिवार के साथ एग्रीमेंट पर हूं। मैं सहमत हो गया हूं। इसके बाद में ऑक्टागन में अपनी वापसी की तलाश करूंगा।
Ad

कॉनर मैक्ग्रेगर और लोगन पॉल का मैच होना बहुत बड़ी बात है। हाल ही में लोगन पॉल के भाई जैक पॉल ने माइक टायसन को हराया था। ये मुकाबला भी बहुत ही जबरदस्त रहा था। अब सभी की नजरें कॉनर और लोगन के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी होंगी। अच्छी खबर ये है कि दोनों के बीच मैच भारत में होगा। आपको बता दें मैक्ग्रेगर के WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ संबंध बिल्कुल बढ़िया नहीं है। वो कई बार द बीस्ट की बेइज्जती कर चर्चा में रह चुके हैं।

WWE SummerSlam 2024 में लोगन पॉल की हुई थी हार

लोगन पॉल को WWE ने अभी तक अच्छा पुश दिया है। रोमन रेंस के साथ भी वो मुकाबला लड़ चुके हैं। पॉल का यूएस चैंपियनशिप रन 274 दिन तक चला था। इस साल SummerSlam में उन्होंने अपना टाइटल एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया। अंत में नाइट को हार के साथ अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। तब से अभी तक वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications