अंडरटेकर(The Undertaker) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उनका जैसा कोई दूसरा रेसलर नहीं है। सभी उन्हें चाहते हैं। करीब 30 साल से रेसलिंग की दुनिया में उनका जलवा कायम है। WWE को आगे बढ़ान मेंं टेकर का बहुत बड़ा हाथ है। जब भी फैंस ने सोचा कि अब वो रिटायरमेंट ले लेंगे लेकिन तब-तब टेकर ने खास अंदाज में एंट्री की। रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस से हारने के बाद रिंग में अपना गियर निकाल कर टेकर ने रख दिया था। तब सभी ने ये सोच लिया था कि वो अब नजर नहीं आएंगे। लेकिन वो इस तरह अपना करियर खत्म नहीं करना चाहते हैं। ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से रोंडा राउजी को WWE में वापस लाया जा सकता हैहाल ही में अंडरटेकर: द लास्ट राइड में उन्होंने इस बात पर काफी चर्चा की है। यहां उन्होंने कहा कि रोमन रेंस के साथ हुए मैच में उन्हें अपने परफॉर्मेंस से काफी निराशा हुई। अपनी परफॉर्मेंस को देखकर उन्होंने निर्णय लिया कि वो आगे भी यहां पर काम करते रहेंगे। इसके बाद वो कई बड़े पीपीवी और शो में नजर आए। Witness The @undertaker's most 𝖇𝖗𝖚𝖙𝖆𝖑 Last Rides! pic.twitter.com/Eus8F1nPF5— WWE (@WWE) May 6, 2020अंडरटेकर ने कही बड़ी बात People.com को अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया। टेकर ने कहा,मेरा करियर काफी शानदार रहा है। करियर को लेकर हमेशा सौभाग्यशाली रहा हूं। उम्मीद से ज्यादा यहां पर मैंने पाया है। लेकिन मैं जॉन एल्वे जैसी एंडिंग चाहता हूं। जॉन एल्वे ने अपना करियर खत्म किया था तो कई बड़े मुकाबले उन्होंने जीते और फिर रिटायरमेंट लिया। साथ ही साथ पेटन मैनिंग ने भी ऐसा ही किया था। जब मैं ये सब देखता हूं तो मुझे भी ऐसा ही मैच चाहिए। अभी मेरे पास वक्त है। मेरे टैंकर में अभी बहुत गैस हैं। अभी आगे बढ़ता रहूंगा।अंडरटेकर एक अच्छे मोमेंट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद वो रिटायरमेंट ले सकेें। हालांकि ये किसी को नहीं पता कि ये मोमेंट कब आएगा। ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स ने अपना आपा खोया